Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पैसे वापस मांगने पर एसबीपी ग्रुप के स्टाफ पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी देने का आरोप

जबरन समझौते पर हस्ताक्षर करवाने व नाक रगड़वाकर माफी मांगने की वीडियो बनाने का आरोप
गुरमीत सिंह| डेराबस्सी
समर न्यूज
एसबीपी हाउसिंग प्रोजेक्ट में लाखों रुपये निवेश करने वाले एक डॉक्टर ने पैसे वापस मांगने पर कंपनी के स्टाफ पर कार्यालय में मारपीट करने और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दांतों के डॉक्टर तुषार ने आरोप लगाया कि एसबीपी हाउसिंग प्रोजेक्ट ग्रुप के स्टाफ के कहने पर उन्होंने लाखों रुपये का निवेश किया था। उन्हें वर्ष 2025 में रेरा नंबर आने का भरोसा दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब उन्हें वर्ष 2028 में रेरा नंबर आने की बात कही जा रही है। पैसे वापस मांगने पर उन्हें कंपनी का कामकाज संदिग्ध लगने लगा। डॉक्टर के अनुसार, इस संबंध में स्टाफ के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। डॉ. तुषार ने आरोप लगाया कि डेराबस्सी कार्यालय में काम करने वाले गुरताज सिंह ने पहले उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी और बाद में कार्यालय में अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि बीती रात उन्हें कार्यालय बुलाकर दो निहंग सिंहों और स्टाफ की मौजूदगी में जबरन माफी मंगवाई गई। उनके मोबाइल से संदेश भेजे गए और नाक रगड़कर माफी मांगने की वीडियो भी बनाई गई। इसके बाद उन्होंने दोबारा डेराबस्सी थाने में शिकायत दी।
डॉक्टर ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने के कारण उन्हें अपनी जान का खतरा है। अपने आप को मैनेजर बताने वाले गुरताज सिंह ने डॉक्टर के सभी आरोपों को खारिज करते हुए उलटे डॉक्टर पर ही मारपीट करने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि डॉक्टर ने उनके सिख धर्म के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं और परिवार को गालियां दीं।थाना प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि डॉक्टर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी के 11 युवाओं को मिलेगी ई-टैक्सी, हर माह 60 हजार रुपये की आय

Summer express/मंडी/धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश सरकार की राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना मंडी जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर लेकर आई है। योजना के तहत जिले के 11 युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए सरकार की ओर से 50 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही उनकी टैक्सियों को सरकारी विभागों के...

राम कुमार का कांग्रेस पर हमला, बोले- रायजादा की टिप्पणी पर नेताओं की चुप्पी कौरवों जैसी

भाजपा नेता राम कुमार ने कांग्रेस नेताओं की भाषा और सभ्यता पर उठाए सवाल Summer express/ऊना/ राकेश -:भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में राम कुमार...

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की...

साइबर ठगी के मामले में यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान तक जुड़े तार आने का दावा

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करनाल साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। ठगी की रकम खातों...

मनीषा हत्याकांड में पति का कबूलनामा, गुस्से में खुखरी से वार कर ली पत्नी की जान

Summer express, रोहतक। बहुअकबरपुर के चर्चित मनीषा हत्याकांड में गिरफ्तार सीआरपीएफ के हवलदार पति सोमबीर ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान वह गुस्से पर काबू नहीं रख सका और खुखरी से हमला कर मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.