सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज
चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज (सीईसी)-सीजीसी लांडरां की ओर से एसएपी लैब्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से कैंपस में एसएपी हैकफेस्ट’26 के रीजनल राउंड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र नवाचारकर्ताओं, तकनीक प्रेमियों, उद्योग जगत के विशेषज्ञों, सलाहकारों और शिक्षाविदों ने हिस्सा लिया। हैकाथॉन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने नवीन विचारों, प्रोटोटाइप और तकनीकी समाधानों को प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध करवाना रहा।
कार्यक्रम में एसएपी यूनिवर्सिटी अलायंसेज के निदेशक, इंडिया सबकॉन्टिनेंट राहुल सचदेव और अपग्रैड एक्स के निदेशक एवं बिजनेस हेड अभिजीत मेहरोत्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उभरती तकनीकों, नवाचार, उद्योग की अपेक्षाओं और करियर के अवसरों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर कैंपस डायरेक्टर सीजीसी लांडरां डॉ. राजदीप सिंह, डायरेक्टर प्रिंसिपल सीईसी-सीजीसी लांडरां डॉ. सुखप्रीत कौर, उभरती तकनीक विभाग के एचओडी डॉ. कपिल मेहता सहित संस्थान के निदेशक, डीन और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
हैकाथॉन के दौरान विभिन्न छात्र टीमों ने अपने तकनीकी समाधानों की प्रस्तुति और प्रोटोटाइप का प्रदर्शन किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को उनके प्रोजेक्ट्स पर मार्गदर्शन दिया। मल्टी-पैनल मूल्यांकन के माध्यम से प्रतिभागियों को तकनीकी एवं बिजनेस क्षेत्र के विशेषज्ञों से फीडबैक मिला। इससे विद्यार्थियों को उद्योग की अपेक्षाओं और तकनीक आधारित व्यावहारिक समाधान विकसित करने की प्रक्रिया को समझने का
अवसर मिला।
प्रतिभागी टीमों का मूल्यांकन विशेषज्ञों के पैनल ने किया। इसमें एडोब के सीनियर मैनेजर ग्लोबल इनेबलमेंट जयदीप घोष,
डेलॉयट के मैनेजर अविनाश कालड़ा, अपग्रेउ के डायरेक्टर बिजनेस डेवलपमेंट नितिन माहेश्वरी, टेक कैड के डेटा साइंटिस्ट प्रियांशु, मेंट्रोल के संस्थापक एवं सीईओ रचित जैन, शीइनोवेट्स एआई की संस्थापक तनदीप सिंगला,
कोडर रूट्स के डेटा साइंटिस्ट एवं एमडी गुरमिंदर सिंह, वेलजिन के संस्थापक एवं सीईओ अमन मुंद्रा, बिजनेस डेवलपमेंट लीडर नवनीत सिंह और सॉफली इनोवेशंस के लीड इंजीनियर प्रिंस कालड़ा शामिल रहे।
ज्यूरी ने टीमों के समाधानों का मूल्यांकन नवाचार, समस्या की पहचान, तकनीकी क्रियान्वयन, व्यवहारिकता, स्केलेबिलिटी, संभावित प्रभाव, प्रस्तुति और समाधान की समग्र गुणवत्ता जैसे मानकों पर किया।
इस मौके पर कैंपस डायरेक्टर डॉ. राजदीप सिंह ने कहा कि सीजीसी लांडरां में एसएपी हैकफेस्ट’26 के रीजनल राउंड का आयोजन विद्यार्थियों को नवाचार, प्रयोग और वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान के लिए मंच उपलब्ध करवाने की संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उद्योग जगत के विशेषज्ञों के साथ संवाद से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण फीडबैक मिलता है।