Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीषा हत्याकांड में पति का कबूलनामा, गुस्से में खुखरी से वार कर ली पत्नी की जान

Summer express, रोहतक। बहुअकबरपुर के चर्चित मनीषा हत्याकांड में गिरफ्तार सीआरपीएफ के हवलदार पति सोमबीर ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान वह गुस्से पर काबू नहीं रख सका और खुखरी से हमला कर मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। अब पुलिस वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, इस्माईला-9बी निवासी बीरेंद्र ने 23 अक्टूबर को बहुअकबरपुर थाने में शिकायत देकर अपनी इकलौती बहन मनीषा की हत्या का मामला दर्ज कराया था। मनीषा की शादी वर्ष 2009 में बहुअकबरपुर निवासी सोमबीर से हुई थी। दंपती की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र करीब 17 और 15 वर्ष है। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बेटा नहीं होने के कारण मनीषा को ससुराल में ताने दिए जाते थे। पुलिस ने मामले में उसके पति सोमबीर को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ के दौरान सोमबीर ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर करीब साढ़े तीन बजे से शाम पांच बजे तक मनीषा उससे कहासुनी करती रही। आरोपी के अनुसार, नया मकान बनाने को लेकर भी दोनों के बीच विवाद था। मनीषा चाहती थी कि मकान आलीशान बने और उसका मुख्य दरवाजा बड़ा हो, जबकि सोमबीर का कहना था कि उसकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि वह इन मांगों को पूरा कर सके। आरोपी ने यह भी बताया कि घटना वाले दिन सुबह उसने मनीषा को थप्पड़ मारा था। दोपहर में बेटी के स्कूल से लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच फिर विवाद हुआ और गुस्से में उसने खुखरी से हमला कर दिया।

सोमबीर सीआरपीएफ में हवलदार है। बताया गया है कि वह 15 अगस्त को चार आतंकवादियों को मार गिराने के लिए राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित भी हो चुका है। जांच अधिकारी जसबीर सिंह के अनुसार, वारदात में इस्तेमाल खुखरी घटनास्थल से बरामद कर ली गई है। पुलिस अब आरोपी के घटना के समय पहने हुए कपड़े बरामद करने का प्रयास कर रही है। आशंका है कि उन पर खून के निशान मिल सकते हैं। कपड़े बरामद होने पर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

साइबर ठगी के मामले में यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान तक जुड़े तार आने का दावा

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करनाल साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। ठगी की रकम खातों...

मनीषा हत्याकांड में पति का कबूलनामा, गुस्से में खुखरी से वार कर ली पत्नी की जान

Summer express, रोहतक। बहुअकबरपुर के चर्चित मनीषा हत्याकांड में गिरफ्तार सीआरपीएफ के हवलदार पति सोमबीर ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान वह गुस्से पर काबू नहीं रख सका और खुखरी से हमला कर मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी...

करनाल में नाबालिग की शादी कराने पर पति समेत तीन के खिलाफ केस, किशोरी चार माह की गर्भवती

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में नाबालिग लड़की की शादी कराने के मामले में रामनगर थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि किशोरी की शादी 27 मार्च 2026 को हुई थी, उस समय उसकी उम्र महज 16 साल 4 माह 21 दिन थी,...

हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की हालत जर्जर : स्लैब से गिर रहा कंक्रीट, दो साल से बंद है एक लेन

Summer express, गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की खराब हालत ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2017 में उद्घाटन के समय वाहन चालकों को सुगम सफर की उम्मीद देने वाला यह फ्लाईओवर कुछ ही वर्षों में बार-बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब...

ट्रेनों की देरी से भड़के यात्रियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, शताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Summer express , सोनीपत। ट्रेनों के लगातार विलंब से परेशान यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। होलंबी कलां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को लंबे समय तक रोके जाने से नाराज यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रियों ने अप और डाउन दोनों रेल लाइनों को जाम कर दिया, जिससे रेल यातायात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.