Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में नाबालिग की शादी कराने पर पति समेत तीन के खिलाफ केस, किशोरी चार माह की गर्भवती

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में नाबालिग लड़की की शादी कराने के मामले में रामनगर थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि किशोरी की शादी 27 मार्च 2026 को हुई थी, उस समय उसकी उम्र महज 16 साल 4 माह 21 दिन थी, जबकि उसका पति 22 वर्ष से अधिक उम्र का था। शिकायत के अनुसार, किशोरी फिलहाल चार माह की गर्भवती है। पुलिस ने बाल विवाह निषेध अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह मामला रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी की ओर से इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी गई थी। इसके बाद दोनों परिवारों के बयान दर्ज किए गए और उपलब्ध जन्म प्रमाण पत्रों के आधार पर शादी के समय लड़की और लड़के की उम्र की पुष्टि की गई। जांच में बाल विवाह से संबंधित अपराध सामने आने के बाद 25 अक्टूबर को पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

शिकायत के मुताबिक, किशोरी की मां ने जांच अधिकारी को बताया कि उसकी बेटी की शादी 27 मार्च 2026 को तरावड़ी क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। मां ने बेटी का जन्म प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया, जिसमें उसकी जन्मतिथि 6 नवंबर 2009 दर्ज है। इस आधार पर शादी के समय उसकी उम्र 16 साल 4 माह 21 दिन पाई गई। वहीं, लड़के के जन्म प्रमाण पत्र में जन्मतिथि 26 मई 2003 दर्ज है। इसके अनुसार, शादी के समय उसकी उम्र 22 साल 10 माह 1 दिन थी।

जांच के दौरान लड़की और लड़के की मां के बयान भी दर्ज किए गए। शिकायत में बताया गया कि शादी के बाद किशोरी अपने ससुराल में रह रही है और करीब चार माह की गर्भवती है। अधिकारियों ने दोनों परिवारों की ओर से दिए गए जन्म प्रमाण पत्रों को जांच का हिस्सा बनाया। दस्तावेजों और बयानों के आधार पर बाल विवाह से जुड़े आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की गई।

पुलिस ने राहुल, सुदेश और रिंकू के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 की धाराओं 9, 10 और 11 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई बिमलेश को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की आगे जांच की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मनीषा हत्याकांड में पति का कबूलनामा, गुस्से में खुखरी से वार कर ली पत्नी की जान

Summer express, रोहतक। बहुअकबरपुर के चर्चित मनीषा हत्याकांड में गिरफ्तार सीआरपीएफ के हवलदार पति सोमबीर ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान वह गुस्से पर काबू नहीं रख सका और खुखरी से हमला कर मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी...

करनाल में नाबालिग की शादी कराने पर पति समेत तीन के खिलाफ केस, किशोरी चार माह की गर्भवती

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में नाबालिग लड़की की शादी कराने के मामले में रामनगर थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि किशोरी की शादी 27 मार्च 2026 को हुई थी, उस समय उसकी उम्र महज 16 साल 4 माह 21 दिन थी,...

हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की हालत जर्जर : स्लैब से गिर रहा कंक्रीट, दो साल से बंद है एक लेन

Summer express, गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की खराब हालत ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2017 में उद्घाटन के समय वाहन चालकों को सुगम सफर की उम्मीद देने वाला यह फ्लाईओवर कुछ ही वर्षों में बार-बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब...

ट्रेनों की देरी से भड़के यात्रियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, शताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Summer express , सोनीपत। ट्रेनों के लगातार विलंब से परेशान यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। होलंबी कलां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को लंबे समय तक रोके जाने से नाराज यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रियों ने अप और डाउन दोनों रेल लाइनों को जाम कर दिया, जिससे रेल यातायात...
Summer Express - पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, 17 और 18 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी

पंजाब में करवाचौथ पर बारिश का अलर्ट, सात जिलों में 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Summer express, अमृतसर। पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हुई ताजा बर्फबारी के बाद पंजाब के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 28...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.