Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उत्तर प्रदेश में संग्रहालयों के विकास पर जोर छह शहरों में करोड़ों रुपये की परियोजनाएं

विरासत संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारी
एजेंसी | लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को संरक्षित करने के साथ संग्रहालयों को आधुनिक रूप देने की योजना तेज कर दी है।
सरकार ने वाराणसी, फिरोजाबाद, देवरिया, लखनऊ, झांसी और कुशीनगर की प्रमुख संग्रहालय परियोजनाओं के लिए पहली किस्त जारी करने को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य संग्रहालयों को आकर्षक बनाने के साथ इन्हें पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना है। वाराणसी के लाम्ही स्थित मुंशी प्रेमचंद स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय में आंतरिक सज्जा और संग्रहण कार्य के लिए 2.60 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
फिरोजाबाद के ग्लास संग्रहालय में संग्रहण कार्य पर 4.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। देवरिया के पुराने कचहरी परिसर में शहीद रामचंद्र विद्यार्थी स्मारक स्थल के विकास, आंतरिक सज्जा और संग्रहण के लिए 30 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
लखनऊ के राज्य संग्रहालय में बाल गैलरी, शैक्षणिक गतिविधियों, कार्यशालाओं और भूदृश्य विकास के लिए करीब 1.98 करोड़ रुपये तथा कैफेटेरिया और नए पुस्तकालय के लिए 4.59 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। झांसी के सरकारी संग्रहालय को मजबूत करने के लिए तीन करोड़ और कुशीनगर के सरकारी बौद्ध संग्रहालय के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए 15 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

पर्यटन को मिलेगा सहारा
सरकार की इस पहल से संग्रहालयों को केवल पुरानी वस्तुओं के प्रदर्शन स्थल के बजाय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की कोशिश दिखाई देती है। कुशीनगर जैसे अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केंद्र में सुविधाओं के विस्तार से विदेशी और घरेलू पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। इसी तरह वाराणसी और झांसी में संग्रहालयों का विकास स्थानीय पर्यटन को नए आकर्षण दे सकता है।
गुणवत्ता पर जोर
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने परियोजनाओं को तय समय में पूरा करने और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटिया सामग्री या काम में लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। केंद्र की संग्रहालय अनुदान योजना में भी नए संग्रहालयों की स्थापना, मौजूदा संग्रहालयों के विकास और संग्रहों के डिजिटलीकरण को सहायता दी जाती है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

उत्तर प्रदेश में संग्रहालयों के विकास पर जोर छह शहरों में करोड़ों रुपये की परियोजनाएं

विरासत संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने की तैयारीएजेंसी | लखनऊउत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को संरक्षित करने के साथ संग्रहालयों को आधुनिक रूप देने की योजना तेज कर दी है।सरकार ने वाराणसी, फिरोजाबाद, देवरिया, लखनऊ, झांसी और कुशीनगर की प्रमुख संग्रहालय परियोजनाओं के लिए पहली किस्त जारी...

पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ का चौथा सत्र 5 सितंबर से, 10 लाख खिलाड़ियों के उतरने की उम्मीद

38 खेलों और चार पैरा खेलों में होगा मुकाबला; 153 ब्लॉक और 23 जिलों में आयोजन, खिलाड़ियों के नौ वर्ग बनाएसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ के चौथे सत्र की शुरुआत 5 सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों...

कैलगरी के कॉलेज विवाद में जालंधर की इमिग्रेशन एजेंसी पर गंभीर आरोप

एजेंसी | जालंधरकनाडा के कैलगरी स्थित पोर्टेज कॉलेज से जुड़े विवाद में जालंधर की एक इमिग्रेशन एजेंसी पर विद्यार्थियों को गलत पाठ्यक्रम और वर्क परमिट की पात्रता को लेकर गुमराह करने के आरोप लगे हैं।पीड़ित विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने जालंधर में एजेंसी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कथित तौर पर लाखों रुपये लेने...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक सीईओ बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

करीब 5,585 आवेदनों में से चयन; ट्रस्ट ने तीन नए सदस्यों की भी नियुक्ति कीसमर न्यूज | अयोध्याश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। करीब चार दशक तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने वाले मिश्रा 30 अप्रैल...

कनाडा ने विदेशी छात्रों के लिए बढ़ाई आर्थिक शर्तें

अध्ययन परमिट पर सीमा और आव्रजन नीति में सख्ती से बढ़ी चुनौतीसमर न्यूज | चंडीगढ़कनाडा में पढ़ाई का सपना देख रहे पंजाब के विद्यार्थियों के लिए रास्ता पहले की तुलना में महंगा और कठिन हो गया है। एक सितंबर से कनाडा ने अध्ययन परमिट के लिए वित्तीय क्षमता दिखाने की न्यूनतम सीमा बढ़ाकर अकेले विद्यार्थीके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.