Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेक्टर-80 के हेयर मास्टर सैलून पर बाइक सवार युवकों ने चलाई गोली, इलाके में मचा हड़कंप

मोहाली। सेक्टर-80 स्थित हेयर मास्टर सैलून में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने सैलून की ओर कथित तौर पर गोली चला दी। घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, हेयर मास्टर सैलून की मालिक मैडम रश्मीत कपूर और साहिल कपूर को पहले भी फिरौती के लिए कॉल आने की बात सामने आई है। इसी के चलते उन्हें चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सुरक्षा मुहैया कराए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है। ऐसे में सैलून के बाहर गोली चलाए जाने की घटना ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।

बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार युवकों की पहचान की जा सके और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

फिरौती कॉल से जोड़कर भी जांच की आशंका

घटना को पहले मिली कथित फिरौती कॉल से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि गोली चलाने के पीछे वास्तविक कारण क्या था और क्या इसका संबंध फिरौती की कॉल से है, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि गोली किस मकसद से चलाई गई और वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैलगरी के कॉलेज विवाद में जालंधर की इमिग्रेशन एजेंसी पर गंभीर आरोप

एजेंसी | जालंधरकनाडा के कैलगरी स्थित पोर्टेज कॉलेज से जुड़े विवाद में जालंधर की एक इमिग्रेशन एजेंसी पर विद्यार्थियों को गलत पाठ्यक्रम और वर्क परमिट की पात्रता को लेकर गुमराह करने के आरोप लगे हैं।पीड़ित विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने जालंधर में एजेंसी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर कथित तौर पर लाखों रुपये लेने...

राम मंदिर ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक सीईओ बने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

करीब 5,585 आवेदनों में से चयन; ट्रस्ट ने तीन नए सदस्यों की भी नियुक्ति कीसमर न्यूज | अयोध्याश्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को राम मंदिर का पहला पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया। करीब चार दशक तक भारतीय वायुसेना में सेवा देने वाले मिश्रा 30 अप्रैल...

कनाडा ने विदेशी छात्रों के लिए बढ़ाई आर्थिक शर्तें

अध्ययन परमिट पर सीमा और आव्रजन नीति में सख्ती से बढ़ी चुनौतीसमर न्यूज | चंडीगढ़कनाडा में पढ़ाई का सपना देख रहे पंजाब के विद्यार्थियों के लिए रास्ता पहले की तुलना में महंगा और कठिन हो गया है। एक सितंबर से कनाडा ने अध्ययन परमिट के लिए वित्तीय क्षमता दिखाने की न्यूनतम सीमा बढ़ाकर अकेले विद्यार्थीके...

पंजाब में ‘डबल डोमिसाइल’ पर शिकंजा एमबीबीएस दाखिले से 25 अभ्यर्थी बाहर

दूसरे राज्यों की कोटा सीटों के लिए भी आवेदन करने का मामलासमर न्यूज | फरीदकोटबाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने एमबीबीएस दाखिले में ‘डबल डोमिसाइल’ के मामले में 25 अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंजाब के 85 प्रतिशत राज्य कोटे की प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। जांच में सामने आया...

ईडी पर पलटवार: अमन अरोड़ा और धालीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना

समर न्यूज | चंडीगढ़ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कथित मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पंजाब पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसी पर पलटवार किया है।पंजाब में आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि ईडी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.