Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2029 तक भी नहीं टिकेगी मोदी सरकार! गुरदीप सिंह सप्पल का दावा, बोले- जातिगत जनगणना को फेल करने की साजिश

Summer express/शिमला/संजू -:एआईसीसी के स्थायी सदस्य और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना, बेरोजगारी, शिक्षा और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक हालात को लेकर निशाना साधा। सप्पल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दबाव और जनता की मांग के चलते केंद्र सरकार को जातिगत जनगणना की दिशा में आगे बढ़ना पड़ा है, लेकिन सरकार की नीयत पर अभी भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने दावा किया कि जातिगत जनगणना को कमजोर करने और इसे असफल बनाने की रणनीति तैयार की जा रही है।

2011 की जनगणना के आंकड़ों पर उठाए सवाल

गुरदीप सिंह सप्पल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अतीत में जातिगत जनगणना के खिलाफ बयान देते रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2011 में हुई सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना यानी SECC का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सरकार के पास आंकड़े उपलब्ध होने के बावजूद उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया। सप्पल ने कहा कि सरकार की ओर से स्पेलिंग की गलतियों के कारण बड़ी संख्या में जातियों के सामने आने का तर्क दिया गया, लेकिन यह सिर्फ डेटा जारी नहीं करने का बहाना था।

उन्होंने अरविंद पनगढ़िया कमेटी को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि समिति की बैठक और उसके गठन की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई। सप्पल ने मांग की कि आगामी जातिगत जनगणना के फॉर्म में जातियों के नाम पहले से प्रिंट होने चाहिए। उन्होंने तेलंगाना, बिहार और कर्नाटक का उदाहरण देते हुए कहा कि केवल जातियों की संख्या गिनने के बजाय सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति का भी विस्तृत आंकड़ा जुटाया जाना जरूरी है।

ओबीसी आरक्षण के लिए डेटा जरूरी : सप्पल

सप्पल ने सुप्रीम कोर्ट के विभिन्न फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर वास्तविक और अनुभवजन्य यानी एम्पिरिकल डेटा महत्वपूर्ण है। उनका कहना था कि यदि सरकार पर्याप्त और प्रमाणिक आंकड़े एकत्र नहीं करती है, तो राज्यों में आरक्षण तथा छात्र कल्याण से जुड़ी योजनाओं के सामने कानूनी चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। उन्होंने सरकार से जातिगत जनगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की।

2029 से पहले सरकार गिरने का दावा

मोदी सरकार के भविष्य को लेकर भी गुरदीप सिंह सप्पल ने बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने राहुल गांधी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार 2029 तक भी नहीं टिकेगी। सप्पल ने आरोप लगाया कि सरकार अब तक बड़े व्यक्तित्व, जनता में डर का माहौल, बड़े-बड़े सपनों और मीडिया के प्रचार जैसे चार आधारों पर टिकी हुई थी, लेकिन अब इनका प्रभाव लगातार कम हो रहा है।

रोजगार और मैन्युफैक्चरिंग को लेकर निशाना

सप्पल ने देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जीडीपी में हिस्सेदारी को लेकर आंकड़े पेश किए और दावा किया कि यह 17 प्रतिशत से घटकर 11.5 प्रतिशत रह गई है। उन्होंने देश में बुनियादी ढांचे को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी स्थिति सरकार के विकास संबंधी दावों से अलग तस्वीर पेश कर रही है।

शिक्षा महंगी, युवाओं के सामने रोजगार का संकट

शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सप्पल ने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद भी बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आईआईटी से पढ़ाई करने वाले युवाओं को लेकर 44 प्रतिशत का आंकड़ा पेश किया। साथ ही एम्स, आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों में एससी, एसटी, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्गों के प्रोफेसरों के पद खाली होने का दावा किया।उन्होंने निजी शिक्षा की बढ़ती फीस का भी मुद्दा उठाया। सप्पल के मुताबिक, निजी विश्वविद्यालयों में बीए की फीस लाखों रुपये तक पहुंच गई है, जबकि एमबीए और मेडिकल शिक्षा की लागत भी आम परिवारों की पहुंच से बाहर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि महंगी शिक्षा के बावजूद रोजगार की गारंटी नहीं है और बड़ी संख्या में युवा डिलीवरी जैसी नौकरियां करने को मजबूर हैं।

गरीब परिवारों पर बढ़ता शिक्षा का बोझ

सप्पल ने कहा कि यदि शिक्षा महंगी होती गई और रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिले, तो आने वाले समय में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना को पारदर्शी तरीके से कराने, रोजगार बढ़ाने और शिक्षा को आम लोगों की पहुंच में रखने की मांग की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

2029 तक भी नहीं टिकेगी मोदी सरकार! गुरदीप सिंह सप्पल का दावा, बोले- जातिगत जनगणना को फेल करने की साजिश

Summer express/शिमला/संजू -:एआईसीसी के स्थायी सदस्य और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सलाहकार गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार पर जातिगत जनगणना, बेरोजगारी, शिक्षा और देश के मौजूदा राजनीतिक एवं आर्थिक हालात को लेकर निशाना साधा। सप्पल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के दबाव और जनता की मांग के...

एनसीएलटी का काम राष्ट्र की सेवा के समान:न्यायमूर्ति अनूपिंदर सिंह

Summer express, चंडीगढ़। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) केवल कॉरपोरेट विवादों का निपटारा करने वाली संस्था नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहा है। उक्त विचार एनसीएलटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अनूपिंदर सिंह ग्रेवाल ने चंडीगढ़ में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) द्वारा आयोजित ‘आईबीसी पल्स 2.0’ कॉन्फ्रेंस में...

फरीदाबाद में तेज रफ्तार थार ने ली 35 वर्षीय व्यक्ति की जान, पांच बच्चे हुए बेसहारा

summer express , फरीदाबाद (अनिल मंगला) | फरीदाबाद में चंदावली मोड़ के पास तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से सड़क पार कर रहे 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान जयप्रकाश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश के रहने...

रोहतक में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, गला घोंटकर जान लेने से मचा हड़कंप

Summer express , रोहतक | जिले के गांव ब्राह्मणवास में रिश्तों को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 40 वर्षीय महिला की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान पिंकी के रूप में हुई है। आरोप है कि महिला के बेटे प्रिंस ने ही वारदात को अंजाम...

अजनाला में दो बच्चों के पिता की हत्या, काम से लौटते समय हुआ हमला

Summer express, अजनाला |अजनाला के गांव तेड़ा राजपूतां के पास एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव तेड़ा राजपूतां निवासी कुलजीत सिंह पुत्र शिंदा सिंह के रूप में हुई है। कुलजीत सिंह दो बच्चों का पिता था और मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.