Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भूमि पूजन कार्यक्रम में लगते रहे हुक्के के कशशिकायत के 24 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

एसपी सिटी ने मांगे थे फोटो-वीडियो, सबूत देने के बाद भी पुलिस की चुप्पी बरकरार, जांच में हो रही देरी

रसूखदारों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर उठ रहे सवाल
सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज

सेक्टर-66 स्थित इवॉक अंटालिया में भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान हुक्का चलाए जाने का मामला अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।
एक ओर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ भूमि पूजन किया गया, वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम में हुक्का चलाए जाने की तस्वीरें सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
मीडिया द्वारा शिकायत किए जाने पर एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह ने मामले की जांच करवाने की बात कही थी और फोटो-वीडियो उपलब्ध करवाने को कहा था।
मीडिया की ओर से पुलिस को फोटो और वीडियो उपलब्ध करवाए हुए करीब 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस की इस चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि जब पुलिस के पास मामले से संबंधित फोटो-वीडियो मौजूद हैं तो जांच में इतनी देरी क्यों हो रही है?

पूजा-पाठ के बीच हुक्का चलने पर धार्मिक संगठनों ने जताई आपत्ति
मामले को लेकर धार्मिक संगठनों और स्थानीय लोगों की ओर से भी आपत्ति जताई गई है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर देवी-देवताओं की पूजा और भूमि पूजन कराया जा रहा हो, वहां उसी कार्यक्रम के दौरान हुक्का चलाना उचित नहीं है। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

क्या रसूखदारों के मामलों में कार्रवाई की रफ्तार धीमी?

पुलिस को फोटो-वीडियो सौंपे जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से अब सबसे बड़ा सवाल पुलिस की निष्पक्षता को लेकर उठ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि यही मामला किसी सामान्य व्यक्ति से जुड़ा होता तो क्या पुलिस इतनी देर तक इंतजार करती?
क्या बड़े रसूख वाले लोगों से जुड़े मामलों में पुलिस कार्रवाई करने से बचती है?
हालांकि, यह आरोप है और इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकती है। पुलिस की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि फोटो-वीडियो की जांच में क्या सामने आया और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

अब पुलिस की जांच पर नजर
मामले में अब लोगों की नजर पुलिस की अगली कार्रवाई पर है। यदि फोटो-वीडियो में कार्यक्रम के दौरान हुक्का चलाने की पुष्टि होती है और कोई नियम उल्लंघन सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं पुलिस की ओर से मामले की जांच के संबंध में आधिकारिक स्थिति स्पष्ट किए जाने का इंतजार है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी ने प्रशासन को घेरा

गुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहालीमोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की कमी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की वीआईपी ड्यूटी, धरनों और रूट ड्यूटी में...

पूर्व डीजीपी के घर एएसआई की गोलियां लगने से मौत

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब के रिटायर्ड डीजीपी अर्पित शुक्ला के मोहाली स्थित सरकारी आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। घटना वीरवार सुबह करीब छह बजे सेक्टर-85 स्थित वेव एस्टेट में हुई। मृतक की पहचान एएसआई ओंकार सिंह के रूप में हुई है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार...

भूमि पूजन कार्यक्रम में लगते रहे हुक्के के कशशिकायत के 24 घंटे बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

एसपी सिटी ने मांगे थे फोटो-वीडियो, सबूत देने के बाद भी पुलिस की चुप्पी बरकरार, जांच में हो रही देरी रसूखदारों पर कार्रवाई नहीं होने को लेकर उठ रहे सवालसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-66 स्थित इवॉक अंटालिया में भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान हुक्का चलाए जाने का मामला अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल...

लोअर सिमिट्री में कुत्तों का आतंक, चार दिन में 15 लोगों को काटा..मेयर और निगम आयुक्त से डॉग शेल्टर बनाने की मांग

Summer express/शिमला,संजू-: राजधानी के सिमिट्री और लोअर सिमिट्री क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले चार दिनों में कुत्ते करीब 10 से 15 लोगों को काट चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अभिभावकों को बच्चों को स्कूल और ट्यूशन भेजने...

धर्मशाला OSA के सेंचुरी सेलिब्रेशन में होगा रैफल ड्रॉ, जरूरतमंदों की मदद के लिए जुटाया जाएगा फंड

Summer express/राहुल चावला ,धर्मशाला -:धर्मशाला ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन (OSA) अपने सेंचुरी सेलिब्रेशन के तहत फिलैंथ्रोपिक गतिविधियां आयोजित करने जा रही है। इसके लिए रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर रैफल ड्रॉ आयोजित किया जाएगा।वहीं डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि प्रदेश में ड्रॉ, लकी ड्रॉ या रैफल ड्रॉ जैसी गतिविधियां आयोजित करने का अधिकार रेडक्रॉस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.