सागर पाहवा | मोहाली
समर न्यूज
पंजाब के रिटायर्ड डीजीपी अर्पित शुक्ला के मोहाली स्थित सरकारी आवास पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात एएसआई की गोली लगने से मौत हो गई। घटना वीरवार सुबह करीब छह बजे सेक्टर-85 स्थित वेव एस्टेट में हुई। मृतक की पहचान एएसआई ओंकार सिंह के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एएसआई ओंकार सिंह को कई गोलियां लगीं। बताया जा रहा है कि उन्हें करीब पांच गोलियां लगी थीं। घटना के बाद उन्हें तत्काल फेज-6 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
गोली किन परिस्थितियों में चली, पुलिस जांच में जुटी: घटना की सूचना मिलते ही मोहाली पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। गोली किस हथियार से चली और किन परिस्थितियों में एएसआई को गोलियां लगीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय मौके पर कौन-कौन लोग मौजूद थे। फिलहाल पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह हादसा था, आत्महत्या या गोली किसी अन्य परिस्थिति में चली। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा।
डीजीपी ने घटना को बताया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण: पंजाब पुलिस के मुखी डीजीपी अरपित शुक्ला ने घटना पर दुख जताते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा पंजाब पुलिस विभाग एएसआई ओंकार सिंह के परिवार के साथ खड़ा है। घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी मौके का जायजा लिया। पुलिस की ओर से मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।