संपत सिंह ने अंबाला में भाजपा सरकार पर साधा निशाना, अपराध और नशे को लेकर घेरा

summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। इनेलो सरकार में गृह मंत्री रह चुके संपत सिंह मंगलवार को अंबाला पहुंचे। यहां इनेलो कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अंबाला कैंट को फ्री होल्ड करने, भाजपा के सेवा संकल्प अभियान, प्रदेश में बढ़ते अपराध और नशे के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा।

अंबाला कैंट को फ्री होल्ड करने के मुद्दे पर संपत सिंह ने कहा कि इनेलो सरकार के कार्यकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कई कॉलोनियों को फ्री होल्ड किया था। उन्होंने भाजपा नेता अनिल विज पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को गब्बर कहने वाले विज भी अंबाला कैंट को फ्री होल्ड नहीं करवा पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें बताना चाहिए कि वे किस बात के गब्बर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भाजपा की ओर से शुरू किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ पर भी संपत सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने इसे महज एक इवेंट बताते हुए कहा कि यदि वास्तव में सेवा करनी है तो नेता और मंत्री अपने कार्यालयों में बैठकर लोगों के काम करें। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि 25 साल के राजनीतिक सफर में ऐसा कौन सा बड़ा काम किया गया, जिसे उपलब्धि के तौर पर गिनाया जा सके।

संपत सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार को ‘खरीदी हुई सरकार’ बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। राज्यसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बेच रही थी और भाजपा खरीद रही थी।

हरियाणा में बढ़ते अपराध को लेकर भी संपत सिंह ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। उनके मुताबिक, थानों में गोली चलने से लेकर अदालतों जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थानों पर भी आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग फिरौती देने को मजबूर हो रहे हैं।

उन्होंने बढ़ते अपराध के पीछे बेरोजगारी को भी एक प्रमुख कारण बताया और कहा कि मौजूदा हालात में हरियाणा अपराध के मामले में बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है। संपत सिंह ने प्रदेश में बढ़ते नशे को लेकर भी भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.