Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

UPI के नए नियम 15 अक्टूबर से लागू, 2000 रुपये तक भुगतान रहेगा मुफ्त

summer express , ई दिल्ली। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI लेनदेन के लिए नया मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) ढांचा जारी किया है। यह नया फ्रेमवर्क 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। NPCI के मुताबिक, इसका उद्देश्य डिजिटल भुगतान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और ग्रामीण इलाकों के साथ छोटे शहरों और बाजारों में UPI के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।

नए नियमों के तहत आम ग्राहकों पर UPI भुगतान का कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा। व्यक्ति से व्यक्ति (P2P) होने वाले UPI ट्रांसफर पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसी तरह 2,000 रुपये तक के छोटे मर्चेंट भुगतान भी शुल्क मुक्त रहेंगे। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, देश में होने वाले करीब 95 प्रतिशत UPI मर्चेंट यानी P2M लेनदेन 2,000 रुपये से कम राशि के होते हैं।

NPCI ने छोटे कारोबारियों और दुकानदारों के लिए भी राहत का प्रावधान किया है। QR कोड के जरिए हर महीने 1 लाख रुपये तक का कारोबार करने वाले छोटे विक्रेताओं, रेहड़ी-पटरी वालों और किराना दुकानदारों को MDR से पूरी तरह छूट दी जाएगी। इसके साथ ही टियर-3 शहरों और छोटे बाजारों में डिजिटल भुगतान का ढांचा बेहतर बनाने के लिए विशेष फंड तैयार करने की योजना भी है।

नए ढांचे के तहत 2,000 रुपये से अधिक के बड़े P2M लेनदेन पर MDR लागू होगा। ऐसे भुगतान पर 0.4 प्रतिशत की दर से शुल्क लिया जाएगा, जिसकी अधिकतम सीमा 300 रुपये प्रति लेनदेन तय की गई है।

वहीं रेलवे टिकट, ईंधन, बीमा और यूटिलिटी सेवाओं जैसी निर्धारित श्रेणियों में 2,000 रुपये से अधिक के UPI भुगतान पर प्रति लेनदेन 5 रुपये की फ्लैट फीस लागू होगी। इस तरह NPCI ने अलग-अलग प्रकार के बड़े मर्चेंट भुगतानों के लिए शुल्क का प्रावधान किया है।

नए नियमों का फोकस छोटे मूल्य के डिजिटल भुगतानों को शुल्क से बाहर रखने और बड़े लेनदेन के लिए अलग शुल्क व्यवस्था लागू करने पर है। इससे छोटे दुकानदारों और रोजमर्रा के UPI उपयोगकर्ताओं के लिए मौजूदा मुफ्त भुगतान व्यवस्था जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लॉस एंजिल्स में लाइव कवरेज कर रहे टीवी हेलिकॉप्टर का क्रैश, तीन की मौत

summer express , लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मेट्रो बस हादसे की कवरेज कर रहे एक टीवी न्यूज चैनल के हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में जमीन पर मौजूद एक व्यक्ति की भी जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। उसे उपचार के...

बालाघाट में पुलिस पर पथराव :7 जवान समेत 16 घायल, गर्भवती महिला से कथित मारपीट का विरोध

summer express ,बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में गर्भवती महिला सावित्री चौधरी और उसके पति कैलाश चौधरी की गिरफ्तारी तथा थाने में कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में मंगलवार को मरार माली समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब आक्रोशित लोगों ने पुलिस...

पटियाला-मोहाली में ED की छापामारी, 300 करोड़ के विदेशी लेनदेन की जांच

summer express , चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पंजाब के पटियाला और मोहाली में कई ठिकानों पर छापामारी की। पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित एससीओ नंबर 29 में डीएम वेब सॉल्यूशन के कार्यालय पर ईडी की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि इस परिसर में कॉल सेंटर संचालित किया जाता था।...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.