Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।वॉकाथॉन से पहले इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में सुबह 8 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। करीब दो घंटे तक चलने वाले सांस्कृतिक एवं जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ दी पाइन्स’ की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाएंगे और स्वयं प्रतिभागियों के साथ चलकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देंगे।मुख्यमंत्री इस दौरान युवाओं से संवाद भी करेंगे तथा प्रतिभागियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाएंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधायकगण और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

वॉकाथॉन में 9वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों, आईटीआई एवं महाविद्यालयों के छात्रों के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। वॉकाथॉन इंदिरा गांधी खेल मैदान से शुरू होकर आईएसबीटी ऊना तक जाएगी और वहां से वापस खेल मैदान पहुंचेगी।उपायुक्त जतिन लाल ने जिलावासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों और आमजन से इस अभियान के साथ जुड़ने का आह्वान किया।शिक्षण संस्थानों को अपने संस्थान के बैनर के साथ वॉकाथॉन में शामिल होने का आग्रह किया गया है। साथ ही ऐसे प्लेकार्ड और बोर्ड लाने से बचने को कहा गया है, जिनमें लकड़ी या ऐसी सामग्री का इस्तेमाल हो जिससे किसी प्रतिभागी को चोट लगने की आशंका हो। विभिन्न क्षेत्रों से ऊना पहुंचने वाली बसों पर भी एंटी-चिट्टा जागरूकता से जुड़े बैनर लगाए जाएंगे।

सुरक्षा और यातायात पर रहेगा विशेष फोकस

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, जलपान, स्वास्थ्य सेवाओं और पार्किंग की व्यवस्था की गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।वॉकाथॉन के चलते 16 सितंबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक ऊना शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। जिला मुख्यालय से गुजरने वाले अंतर-जिला यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। स्थानीय यातायात को भी आवश्यकता के अनुसार नियंत्रित और डायवर्ट किया जाएगा।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि आयोजन के दौरान पुलिस द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।उपायुक्त ने कहा कि एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन ऊना में नशे के खिलाफ समाज की सामूहिक शक्ति और संकल्प को प्रदर्शित करने का अवसर है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे इस अभियान का हिस्सा बनकर नशे के खिलाफ एक मजबूत और सकारात्मक संदेश दें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.