Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भगत सिंह के जन्मदिन पर अनिल विज ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंबाला कैंट के एसडीएम कोर्ट परिसर में स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर अनिल विज ने कहा कि भगत सिंह ने जिस उम्र में सपने देखने और भविष्य बनाने की शुरुआत की होती है, उस उम्र में देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने हंसते-हंसते और ‘मेरा रंग दे बसंती चोला’ गाते हुए फांसी के फंदे को चूम लिया था।

विज ने कहा कि भगत सिंह आज भले ही हमारे बीच शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और विचार हमेशा देशवासियों के बीच जीवित रहेंगे। उन्होंने कहा कि देश को भगत सिंह के सपनों के अनुरूप आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि भगत सिंह ने समाज में फैली बुराइयों और भ्रष्टाचार के खिलाफ जिस संघर्ष की शुरुआत की थी, उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने देशवासियों से शहीदों के आदर्शों को अपनाने और भारत को उनके सपनों के अनुरूप नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में DGP अजय सिंघल की अपराधियों को चेतावनी, गन उठाई तो मिलेगा जवाब

summer express , गुरुग्राम (अनुज पंचाल)। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने अपराधियों और साइबर ठगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गुरुग्राम के सेक्टर 17-18 में नवनिर्मित पुलिस थाने का उद्घाटन करने पहुंचे डीजीपी ने कहा कि यदि...

भगत सिंह के जन्मदिन पर अनिल विज ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंबाला कैंट के एसडीएम कोर्ट परिसर में स्थापित भगत सिंह की प्रतिमा पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर अनिल विज ने...

पीएचडीसीसीआई ने युवा प्रतिभाओं और बेहतरीन एग्जीबिटर्स को किया सम्मानित

Summer express, चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा आयोजित किए गए 12वें इन्स-आउट के समापन अवसर पर भावी वास्तुकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला और उन्होंने एक टास्क के तहत रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों को री-डिजाइन किया। सोमवार को परेड ग्राउंड में आयोजित समापन समारोह के दौरान चंडीगढ़ पर्यटन विभाग के...

एनआईटी हमीरपुर में लगेगा शिक्षा महाकुंभ-2026, देशभर के 50 शिक्षाविद करेंगे शिक्षा और प्रकृति पर मंथन

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में इस बार देशभर के शिक्षाविदों का बड़ा जमावड़ा होने जा रहा है। एनआईटी हमीरपुर में तीन दिवसीय शिक्षा महाकुंभ-2026 का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के प्रमुख आईआईटी, एनआईटी, केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के करीब 50 कुलपति एवं निदेशक शामिल होंगे। आयोजन में शिक्षा, प्रकृति, नवाचार, कौशल और सतत...

जैतो में दर्दनाक हादसा, दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

summer express , फरीदकोट। जैतो क्षेत्र में सेढ़ा सिंह वाला गांव के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान सेढ़ा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.