Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस पार्टी के नेताओं के दिमाग का दिवाला पिट गया है : कृष्णपाल गुर्जर


summer express , पलवल, सुन्दर कुंडू । केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मंगलवार को पलवल स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज में वडनगर से वाराणसी पहुंच रही सेवा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो वाटिका में पौधारोपण किया और स्वच्छता अभियान में श्रमदान भी किया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैसला और पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा निकाली जा रही है। सेवा मित्रों की ओर से बाइक यात्रा के माध्यम से लोगों तक सेवा का संदेश पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सबका साथ, सबका विश्वास के संकल्प के साथ देश के विकास के लिए काम कर रही है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गुर्जर ने कहा कि पार्टी के नेता चुनाव में हार के बाद लगातार वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस चुनाव हारती है, वहां चुनाव आयोग, मतदाता सूची और ईवीएम पर सवाल उठाए जाते हैं, जबकि जहां पार्टी जीतती है, वहां ऐसे आरोप नहीं लगाए जाते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता के वोट की चोट लगी है और वह इससे उबर नहीं पा रही है।

गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में वर्ष 2003 से कांग्रेस का प्रदर्शन सीमित रहा है। उस समय केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं थी, इसलिए कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि उस दौरान वोट चोरी किसने की थी। उन्होंने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए भी कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस का काम पिछले 12 वर्षों से केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार का विरोध करना और उस पर नए-नए आरोप लगाना रह गया है। इसके विपरीत केंद्र सरकार का लक्ष्य देश की सेवा के साथ आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से भारत को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा ने खोया अपनी बुलंद आवाज, पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: हिमाचल प्रदेश की राजनीति के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और कांगड़ा की राजनीति में अपनी स्पष्ट एवं बेबाक पहचान रखने वाले मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से कांगड़ा सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में शोक की लहर है। राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े...

कांग्रेस पार्टी के नेताओं के दिमाग का दिवाला पिट गया है : कृष्णपाल गुर्जर

summer express , पलवल, सुन्दर कुंडू । केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मंगलवार को पलवल स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज में वडनगर से वाराणसी पहुंच रही सेवा यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के तहत नमो वाटिका में पौधारोपण किया और स्वच्छता अभियान में श्रमदान भी किया। कार्यक्रम में...

मनीषा मौत मामले में सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट को चुनौती, 14 अक्तूबर को सुनवाई

summer express , भिवानी। बहुचर्चित मनीषा मौत मामले में मृतका के पिता संजय कुमार की ओर से सीबीआई की विशेष अदालत में जवाब दाखिल किया गया है। परिवार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो की क्लोजर रिपोर्ट पर असंतोष जताते हुए इसे अदालत में चुनौती दी है। मामले में अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी। मनीषा के...

हरियाणा भाजपा में बदलाव, पवन राणा 1 अक्तूबर को संभालेंगे दायित्व

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा में संगठनात्मक फेरबदल के बाद नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन राणा एक अक्तूबर को अपना दायित्व ग्रहण करेंगे। पंचकूला स्थित भाजपा कार्यालय पंचकमल में इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया, सह-प्रभारी सुरेंद्र नागर और संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा के...

अंबाला छावनी में नशे के खिलाफ कॉम्बिंग अभियान, ढेहा बस्ती में तलाशी

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एंटी नारकोटिक सेल और सीआईए की टीमें लगातार संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर नशा तस्करों की धरपकड़ में जुटी हैं। इसी कड़ी में अंबाला छावनी सदर थाना पुलिस ने नशे के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.