समर न्यूज | लुधियाना
नशे के खिलाफ जागरूकता और लोगों को इस सामाजिक समस्या के विरुद्ध एकजुट करने के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी लुधियाना पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सुमित टंडन, गुरदीप सिंह गोशा, संजय गोसाई, संजीव चौधरी सहित अन्य नेताओं ने उन्हें सिरोपा और बुके भेंट किए। भाजपा नेताओं ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने सरकार से नशा तस्करी पर सख्ती, पुनर्वास, रोजगार और खेल सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की मांग की।