Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पं. धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयानों पर भड़के शाही इमाम बोले- विवादित बोल वापस लें, नहीं तो दर्ज करवाएंगे केस

सहजप्रीत सिंह | लुधियाना
समर न्यूज

महानगर में चल रही श्री हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयानों को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है।
पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी सानी ने इन बयानों पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि धार्मिक मंच से किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना पंजाब के सदियों पुराने भाईचारे के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री से कथित विवादित टिप्पणियां तत्काल वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर कथावाचक और कथा के आयोजकों के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई करवाई जाएगी। शाही इमाम ने कहा कि किसी भी धर्म की कथा और धार्मिक प्रचार का उन्हें विरोध नहीं है। संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपने धर्म का प्रचार करने की आजादी देता है, लेकिन इस स्वतंत्रता की आड़ में समाज में नफरत फैलाने या किसी धर्म के प्रति आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि धार्मिक मंचों से प्रेम, अमन और भाईचारे का संदेश जाना चाहिए।
लुधियाना के लोगों को कथित तौर पर ‘पागलों’ कहकर संबोधित करने पर भी शाही इमाम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लुधियाना के लोग सूझवान, संजीदा और मिलनसार हैं तथा सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि 1947 के बंटवारे जैसे कठिन दौर के बावजूद शहर की आपसी सांझ कायम रही। शाही इमाम ने पंजाब की धार्मिक विरासत का उल्लेख करते हुए गुरु नानक देव जी, बाबा फरीद, गुरु गोबिंद सिंह जी, साईं मियां मीर, दीवान टोडरमल, नबी खां और गनी खां से जुड़े इतिहास का हवाला दिया।
उन्होंने कहा कि ऐसी धरती पर नफरत की जगह भाईचारे को मजबूत किया जाना चाहिए। उन्होंने चीन को लेकर कथित टिप्पणियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और व्यापारिक संबंधों को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय मामलों पर जिम्मेदारी से बयान देना चाहिए। शाही इमाम ने कहा कि यदि कथित विवादित बयान वापस नहीं लिए गए तो पुलिस शिकायत के साथ सभी धर्मों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाकर पंजाब की भाईचारक सांझ को मजबूत करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पं. धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयानों पर भड़के शाही इमाम बोले- विवादित बोल वापस लें, नहीं तो दर्ज करवाएंगे केस

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चल रही श्री हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कथित बयानों को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है।पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी सानी ने इन बयानों पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि धार्मिक मंच से...

राम नाम की गूंज के बीच पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नन्हे हिमांशु शर्मा के साथ प्यारा पल

सुरिंदर सिंह अंकुश | लुधियानासमर न्यूज बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नन्हे बच्चे हिमांशु शर्मा के साथ एक प्यारा और भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में धार्मिक माहौल के बीच धीरेंद्र शास्त्री बच्चे को अपने पास बैठाकर स्नेह से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। हिमांशु के हाथ...

माली 473… पार्क 925; फिर भी हरियाली बेहाल! कोई अफसरों के घर तैनात, कोई दफ्तर में बना क्लर्क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना में पार्कों की हरियाली और रखरखाव को लेकर नगर निगम की हॉर्टिकल्चर ब्रांच की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। शहर में करीब 925 पार्क हैं, जबकि निगम के पास करीब 473 माली बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद कई पार्कों की हालत खराब है। इससे भी बड़ा सवाल...

युवतियों के वीडियो बनाने और मारपीट के आरोप में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सस्पेंड

{नशे में धुत इंस्पेक्टर अजीत ने स्टाफ से की बदसलूकी, हथियारबंद साथियों को बुलाकर किया 2 घंटे तक हंगामासमर न्यूज | पंचकूला हरियाणा के पंचकूला स्थित सेक्टर-5 के एबीए क्लब में 27 सितंबर की रात क्राइम ब्रांच के एक इंस्पेक्टर का हाई-वोल्टेज ड्रामा सामने आया है। आरोप है कि क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजीत शराब...

न्यू चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट और अपहरण की कोशिश

{बीती रात हुए मामूली विवाद के बाद सुबह लग्जरी कारों में आए 5 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, घटना सीसीटीवी में कैदसागर पाहवा | चंडीगढ़समर न्यूज न्यू चंडीगढ़ के पीआर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लग्जरी कारों में सवार होकर आए पांच युवकों ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.