Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, ट्रैप में जीता स्वर्ण

एजेंसी | नागोया
भारतीय निशानेबाज नीरू ढांडा ने मंगलवार को एशियाई खेलों में महिला ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। 26 वर्षीय नीरू ने फाइनल में 30 में से 28 निशाने सटीक लगाए।
उन्होंने इस स्पर्धा का 24 निशाने का पिछला एशियाई रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। चीन की सन यूनोंग ने 26 अंक के साथ रजत और कुवैत की हाजर अब्दुलमलिक ने 21 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। नीरू एशियाई खेलों के इतिहास में महिला ट्रैप की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी हैं। भारत के लिए यह इन खेलों का पांचवां स्वर्ण और पहला व्यक्तिगत स्वर्ण है। इससे पहले मिले चारों स्वर्ण टीम या युगल स्पर्धाओं में आए थे। नीरू की उपलब्धि इसलिए भी खास है कि इसी दिन उन्होंने आशिमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ महिला ट्रैप टीम स्पर्धा में रजत पदक भी जीता।
भारतीय टीम ने 328 अंक बनाए, जबकि चीन 346 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा। नीरू के स्वर्ण और महिला ट्रैप टीम के रजत के बाद भारत के कुल पदकों की संख्या 48 हो गई है। इनमें पांच स्वर्ण, 21 रजत और 22 कांस्य शामिल हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेपाल: बारिश भूस्खलन से 24 की मौत

एजेंसी | काठमांडूनेपाल में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है। विभिन्न जिलों में हुए हादसों में कम से कम 24 लोगों की मौत और 14 लोगों के लापता होने की सूचना है।मनांग, म्याग्दी, बागलुंग, पर्वत और पाल्पा समेत कई...

एलपीयू हिंसा की सीबीआई जांच की मांग, हाईकोर्ट में सुनवाई आज

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुई हिंसा की स्वतंत्र और अदालत की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका एक एलपीयू छात्र की ओर से दाखिल की गई है।मुख्य न्यायाधीश...

सेक्टर-99 के किराये के फ्लैट में कारोबारी ने खुद को गोली मारी, मौत

रात को दोस्त से कहा था- सुबह नहीं जगाना, कमरे का दरवाजा खोलने पर मिला शव सागर पाहवा मोहाली सेक्टर-99 में किराये के फ्लैट में रह रहे 35 वर्षीय कारोबारी मनप्रीत सिंह की मंगलवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मनप्रीत ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को...

कांग्रेस ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल, बोले—चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुनील बरसैन ने पत्रकार वार्ता कर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और हाल में सामने आए चुनाव संबंधी मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। बरसैन ने 26 सितंबर को चुनाव आयोग की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता का हवाला देते हुए आयोग के भीतर निर्णय लेने की प्रक्रिया पर...

शिमला में किसान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक, सेब पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला,संजू-: हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक शिमला में आयोजित हुई। बैठक में किसानों और बागवानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठन को प्रदेश की हर पंचायत और हर घर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया। इस दौरान सेब पर आयात शुल्क में कमी के मुद्दे को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.