सुनील | लुधियाना
समर न्यूज
पंजाब में चल रही भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे। भाषण देते हुए उन्होंने कुछ पंक्तियां गाईं जिसको सुनकर पंडाल तालियों से गूंज उठा। “एक बार मिलकर
सजा दीजिए, इस प्यारे पंजाब को बचा लीजिए।’
बाद में मनोज तिवारी ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर जैसी स्टेट का सुधार हो सकता है तो पंजाब को नशा मुक्त करना कोई बहुत बड़ी चुनौती नहीं है। मनोज तिवारी ने पंजाब के लोगों से वादा किया कि भाजपा सरकार आते ही सूबे को नशा मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जो वादे करके आई थी वह भूल गई है। आने वाले चुनाव में इसका हर्जाना अब सरकार को भुगतना ही पड़ेगा।
इस मौके पर पूर्व रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी कहा कि पंजाब का हर युवा नशे में फंसा हुआ है। केंद्र सरकार पंजाब राज्य के लिए काफी गंभीर है। भाजपा इस बार 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में बहुमत प्राप्त कर पंजाब में सरकार बनाएगी। पार्टी का हर वर्कर दिन-रात मेहनत कर रहा है और अब गांव के लोग भी भाजपा को पसंद करने लगे हैं। इस मौके पर एचएस फूलका ने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार ने यूपी में गैंगवार, बदमाशी और धक्केशाही को खत्म किया है। उसी तर्ज में पंजाब में भी काम किया जाएगा। हमारे पड़ोसी राज्य हरियाणा की जीडीपी पंजाब की जीडीपी से कई प्रतिशत बेहतर है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि एक बार भाजपा को पंजाब में मौका दिया जाए जिसका रिजल्ट भी दिनों में ही देखने को मिलेगा।
लुधियाना में हुई रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी के लुधियाना जिला प्रधान सुनील मौदगिल, जीवन गुप्ता व रजनीश धीमान आदि भी मौजूद रहे।