Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पटियाला जेल में बलवंत राजोआणा से मिले जत्थेदार व एसजीपीसी अध्यक्ष, मामले पर जल्द फैसले की मांग

समर न्यूज | अमृतसर

पटियाला/अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मंगलवार को पटियाला केंद्रीय जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआणा से मुलाकात की।
इस दौरान उनकी सेहत, जेल में स्थिति और लंबे समय से लंबित कानूनी मामले पर चर्चा हुई। एसजीपीसी के अंतरिम कमेटी सदस्य सुरजीत सिंह गढ़ी भी मौजूद रहे।
राजोआणा पूर्व पंजाब मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 1995 में हुई हत्या के मामले में दोषी हैं और उन्हें 2007 में विशेष सीबीआई अदालत ने मृत्युदंड सुनाया था। उनकी ओर से दया याचिका लंबे समय से लंबित है। केंद्र सरकार ने सितंबर 2019 में गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर उनकी मृत्युदंड की सजा को उम्रकैद में बदलने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया।
मुलाकात के बाद ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि राजोआणा ने स्पष्ट किया है कि वह किसी प्रकार की “माफी की भीख” नहीं मांग रहे और सरकार उनके मामले में अंतिम निर्णय ले। उन्होंने कहा कि 2019 के प्रस्ताव के बाद भी मामला वर्षों से लंबित है और इसे अब और टालना उचित नहीं है।
गड़गज्ज ने दावा किया कि राजोआणा करीब 32 वर्षों से जेल में हैं और सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले की कई बार सुनवाई हो चुकी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते कोई निर्णय नहीं लेती तो पांच सिंह साहिबान की बैठक बुलाकर आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।
हवारा के मामले का भी उठाया मुद्दा
जत्थेदार ने कहा कि मुलाकात के दौरान राजोआणा ने जगतार सिंह हवारा की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि हवारा को अपनी बुजुर्ग और बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल नहीं दी जा रही। इससे पहले भी ज्ञानी गड़गज्ज व एसजीपीसी नेतृत्व सरकार के रवैये पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने 2 अक्टूबर को बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर प्रस्तावित मार्च का समर्थन करने की बात भी कही।

धामी बोले- जल्द लिया जाएगा ठोस फैसला
एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि राजोआणा ने एसजीपीसी की ओर से दाखिल दया याचिका और उससे जुड़े मामले के जल्द निपटारे की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजोआणा लंबे समय से जेल में हैं और उनका मामला अब अंतिम निर्णय की मांग करता है।
हाल ही में राजोआणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी पत्र लिखकर अपनी दया याचिका पर जल्द और अंतिम फैसला लेने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि फैसला उनके पक्ष में हो या न हो, लेकिन मामले को अनिश्चितकाल तक लंबित न रखा जाए। धामी ने कहा कि एसजीपीसी राजोआणा, जगतार सिंह हवारा और अन्य बंदी सिखों के मामलों को लेकर अपनी मांग जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि अब आगे की रणनीति पर पांच सिंह साहिबान की बैठक में विचार किया जाएगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भाजपा सांसद मनोज तिवारी बोले- पंजाब को नशा मुक्त करना कोई बहुत बड़ी चुनौती नहीं

सुनील | लुधियानासमर न्यूजपंजाब में चल रही भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी पहुंचे। भाषण देते हुए उन्होंने कुछ पंक्तियां गाईं जिसको सुनकर पंडाल तालियों से गूंज उठा। “एक बार मिलकरसजा दीजिए, इस प्यारे पंजाब को बचा लीजिए।’बाद में मनोज तिवारी ने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल...

स्टारशिप पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंचा

एजेंसी | टेक्सासएलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के विशाल रॉकेट स्टारशिप ने अपनी 14वीं परीक्षण उड़ान में पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंचकर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।मिशन के दौरान स्टारशिप ने 26 अगली पीढ़ी के स्टारलिंक वी3 उपग्रह भी सफलतापूर्वक कक्षा में तैनात किए। इससे पहले स्टारशिप की सभी परीक्षण उड़ानें जानबूझकर सब-ऑर्बिटल मार्ग...

नेपाल: बारिश भूस्खलन से 24 की मौत

एजेंसी | काठमांडूनेपाल में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है। विभिन्न जिलों में हुए हादसों में कम से कम 24 लोगों की मौत और 14 लोगों के लापता होने की सूचना है।मनांग, म्याग्दी, बागलुंग, पर्वत और पाल्पा समेत कई...

एलपीयू हिंसा की सीबीआई जांच की मांग, हाईकोर्ट में सुनवाई आज

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में हुई हिंसा की स्वतंत्र और अदालत की निगरानी में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका एक एलपीयू छात्र की ओर से दाखिल की गई है।मुख्य न्यायाधीश...

सेक्टर-99 के किराये के फ्लैट में कारोबारी ने खुद को गोली मारी, मौत

रात को दोस्त से कहा था- सुबह नहीं जगाना, कमरे का दरवाजा खोलने पर मिला शव सागर पाहवा मोहाली सेक्टर-99 में किराये के फ्लैट में रह रहे 35 वर्षीय कारोबारी मनप्रीत सिंह की मंगलवार सुबह गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मनप्रीत ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.