Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोना-चांदी फिर फिसले, MCX पर सोना ₹1,48,860 और चांदी ₹2.26 लाख के पार

summer express , नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोमवार, 28 सितंबर को भारी गिरावट के बाद मंगलवार को भी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव दबाव में नजर आए। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों के लिए आज के ताजा रेट जानना अहम है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

कॉमेक्स पर मंगलवार को सोने और चांदी दोनों के भाव में गिरावट दर्ज की गई। खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत 0.05 प्रतिशत फिसलकर 4,166.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी का भाव 1.13 प्रतिशत गिरकर 61.020 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया।

घरेलू बाजार में भी कीमतों में गिरावट

घरेलू बुलियन मार्केट में भी सोने और चांदी के भाव में कमजोरी देखी गई। सोना गिरावट के साथ करीब 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी की कीमत करीब 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रही।

MCX पर सोना 122 रुपये टूटा

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के भाव में करीब 122 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद कीमत 1,48,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी करीब 1,400 रुपये गिरकर 2,26,306 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती नजर आई।

24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.47 लाख रुपये

बाजार खुलने के बाद 24 कैरेट सोना करीब 1,47,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा। 22 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,35,273 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,10,678 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी करीब 2,26,240 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करती नजर आई।

ट्रंप के फैसले के बाद भी आई थी सोने में गिरावट

निवेश मंच मुद्रेक्स के लीड क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत के अनुसार, सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के प्रस्ताव को खारिज किए जाने के बाद सोने की कीमत 4,200 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे चली गई थी। ईरान ने नौसैनिक नाकेबंदी हटाने के बदले एक सप्ताह के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु वार्ता दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव दिया था। इस घटनाक्रम के बीच चांदी करीब 61 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती रही। खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर जांचें, क्योंकि सोने-चांदी की कीमतें बाजार के दौरान लगातार बदल सकती हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में बुजुर्ग महिला से पेंडल छीनने की कोशिश, चाकू से हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हिसार। अग्रोहा थाना क्षेत्र के गांव श्यामसुख में दुकान से सामान खरीद रही बुजुर्ग महिला के गले से सोने का पेंडल छीनने का प्रयास करने और विरोध करने पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उकलाना क्षेत्र के मुगलपुरा निवासी विक्रम...

अंबाला के मां दुखभंजनी मंदिर में तीसरे नवरात्र पर हुआ दूध स्नान, उमड़े श्रद्धालु

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर स्थित मां दुखभंजनी मंदिर में शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को दूध से स्नान कराने की परंपरा निभाई गई। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने मां...

अंबाला की गीता नगरी में पानी की किल्लत से लोग परेशान, गुस्साए लोगों ने रुकवाया काम

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर की गीता नगरी में पेयजल की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इलाके में कहीं नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही, तो कहीं गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदे जाने से लोगों की...

जालंधर की माई हीरां गेट मार्केट में तीसरी चोरी, बुक शॉप की तिजोरी से पांच हजार रुपये गायब

Summer express, जालंधर। माई हीरां गेट मार्केट में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चोरों ने किरण बुक शॉप को निशाना बनाते हुए दुकान की तिजोरी से पांच हजार रुपये की नकदी चुरा ली। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।...

हैदराबाद के फर्नीचर गोदाम में लगी आग, दमकल की पांच गाड़ियों ने पाया काबू

Summer express, तेलंगाना। हैदराबाद के गुडीमलकापुर इलाके में देर रात फर्नीचर के एक गोदाम में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.