Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर प्रतिनिधिमंडल के साथ श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

समर न्यूज | अमृतसर
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को 28 सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी कीर्तन श्रवण किया और श्री हरिमंदिर साहिब की मर्यादा तथा सेवा परंपरा के बारे में जानकारी हासिल की। गोर का यह श्री हरिमंदिर साहिब का दूसरा दौरा बताया गया है। वह करीब 15 वर्ष पहले भी यहां आ चुके हैं।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी और श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सूचना केंद्र में अमेरिकी राजदूत का स्वागत किया। उन्हें श्री हरिमंदिर साहिब का स्वर्णिम मॉडल, धार्मिक पुस्तकें और लोई देकर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान अमेरिका में हाल ही में ‘मिस्टर सिंह’ नाम के इस्तेमाल से जुड़े अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के पोस्टर का मामला भी उठाया गया। धामी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका के विकास में पंजाबियों और विशेष रूप से सिख समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही वहां रह रहे सभी समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब में दुनिया के अलग-अलग देशों और धर्मों से लोग आते हैं और गुरु घर की परंपरा के अनुसार हर व्यक्ति का सम्मान किया जाता है। सर्जियो गोर ने विजिटर बुक में अपनी भावनाएं दर्ज करते हुए श्री हरिमंदिर साहिब में दोबारा आने को विशेष अनुभव बताया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर प्रतिनिधिमंडल के साथ श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

समर न्यूज | अमृतसरभारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को 28 सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेककर श्रद्धा प्रकट की। इस दौरान उन्होंने गुरबाणी कीर्तन श्रवण किया और श्री हरिमंदिर साहिब की मर्यादा तथा सेवा परंपरा के बारे में जानकारी हासिल की। गोर का यह श्री...

भगत सिंह के सपनों का पंजाब बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम मान

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूजपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार शहीद-ए-आजम भगत सिंह के सपनों को साकार करने और देशभक्ति, समानता, न्याय तथा जनकल्याण के मूल्यों पर आधारित पंजाब के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। वह पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में शहीद भगत सिंह की जयंती पर आयोजित राज्य...

जीवन में पहली तथा आखिरी बार अपने बेटे भगत सिंह के बुत्त के साथ लिपटकर रोई माता विद्यावती

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज सन 1974 के आसपास की बात है बंगा का गांव खटकड़ कला जिला जालंधर का हिस्सा था। जालंधर सेंट्रल से मनमोहन कालिया भाजपा के विधायक थेl उनके मन की इच्छा थी कि वह खटकड़ कलां में बलिदानी भगत सिंह का बूत स्थापित करेंl इस कार्य के लिए उन्होंने पंजाब माता...

पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल की आहट, राहुल गांधी की प्रस्तावित यात्रा से पहले राज्यव्यापी कार्यक्रम की तैयारी

2027 चुनाव से पहले समितियों में बदलाव पर नजरसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब कांग्रेस में संभावित संगठनात्मक फेरबदल को लेकर पार्टी नेताओं की निगाहें नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पर टिकी हैं। इसी बीच कांग्रेस आने वाले दिनों में राज्यव्यापी कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इसका उद्देश्य राहुल गांधी...

तेज बारिश के बीच चंडीगढ़ में ऐप-बेस्ड बाइक राइडर्स का प्रदर्शन

{ट्रिब्यून चौक पर जुटे सैकड़ों राइडर्स, एसटीए कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापनशगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज वर्ल्ड बाइक डे के अवसर पर सोमवार को चंडीगढ़ में ऐप-बेस्ड बाइक राइडर्स ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में राइडर्स अपनी बाइक के साथ ट्रिब्यून चौक पर पहुंचे। प्रदर्शन को देखते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.