Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार, 29 सितंबर को उत्तर, पूर्व, पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के चलते करीब 15 राज्यों में तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिणी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मानसून अभी सक्रिय बना हुआ है। तमिलनाडु, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ इलाकों में भी आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के कुछ हिस्सों में मंगलवार को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच इन क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य इलाकों में भी मौसम का रुख इसी तरह रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश के बाद बुधवार से मानसून की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। 29 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हाल में हुई तेज बारिश के चलते राज्य के कई जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति बनी थी।

महाराष्ट्र के मध्य हिस्सों में पुणे, नासिक, कोल्हापुर, छत्रपति संभाजीनगर, अहिल्यानगर, सोलापुर, सतारा, सांगली, जलगांव, धुले और नंदुरबार में कहीं-कहीं बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, धाराशिव, नांदेड़, लातूर, परभणी और हिंगोली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

कोंकण और गोवा में भी मानसून सक्रिय रहने के कारण कई स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना है। असम और मेघालय में मंगलवार को भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। यहां आंधी-तूफान और तेज हवाओं की भी संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। केरल और माहे में भी मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में 29 सितंबर को कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं तथा बिजली गिरने की भी आशंका है। छत्तीसगढ़ में 3 अक्टूबर तक कुछ हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है। गुजरात के कुछ इलाकों में भी मानसून सक्रिय रहने के कारण बारिश और खराब मौसम की स्थिति बनी रह सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नगर निगम में 5 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

summer express , करनाल। नगर निगम की टैक्स शाखा में तैनात एक क्लर्क को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क को मंगलवार को नए बस स्टैंड परिसर में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते पकड़ा गया। टीम ने मौके से...

15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार, 29 सितंबर को उत्तर, पूर्व, पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले 13 साल से सत्ता से बाहर, हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

Summer express/शिमला, संजू-: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने के कारण पार्टी में हताशा और निराशा बढ़ गई है और...

एशियाई खेल पदक विजेताओं को हिमाचल सरकार देगी 5.33 करोड़ की पुरस्कार राशि

एशियाई खेलों के हिमाचली पदक विजेताओं पर सरकार की सौगात, 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान...

चंडीगढ़ में अब पनीर की किस्म छिपा नहीं सकेंगे होटल-रेस्तरां, प्रशासन ने दिए निर्देश

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। शहर के होटल, रेस्तरां, ढाबे, फास्ट-फूड आउटलेट, मिठाई की दुकानें और कैटरर्स अब ग्राहकों से पनीर के प्रकार की जानकारी छिपा नहीं सकेंगे। खाद्य सुरक्षा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने सभी खाद्य कारोबार संचालकों को अपने व्यंजनों में इस्तेमाल किए जाने वाले पनीर या पनीर जैसे उत्पाद का प्रकार स्पष्ट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.