Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल नगर निगम में 5 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

summer express , करनाल। नगर निगम की टैक्स शाखा में तैनात एक क्लर्क को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क को मंगलवार को नए बस स्टैंड परिसर में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते पकड़ा गया। टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसीबी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के अनुसार, शिकायतकर्ता कुलदीप ने शिकायत दी थी कि उसे अपने माता-पिता की प्रॉपर्टी आईडी में श्रेणी संबंधी सुधार करवाना है। इसके लिए उसने नगर निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया था। आरोप है कि टैक्स शाखा में तैनात क्लर्क गौरव ने आवेदन में सुधार करने के बदले उससे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की पुष्टि कर ट्रैप की योजना तैयार की। निर्धारित योजना के तहत मंगलवार को शिकायतकर्ता को रिश्वत की राशि लेकर नए बस स्टैंड परिसर भेजा गया। वहां क्लर्क गौरव ने जैसे ही पांच हजार रुपये लिए, एसीबी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर ली।

एसीबी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। ट्रैप की प्रक्रिया राजपत्रित अधिकारी और शैडो गवाह की मौजूदगी में पूरी की गई। आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में एफआईआर नंबर 26, दिनांक 29 सितंबर 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसीबी अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि क्या वह पहले भी इस तरह रिश्वत लेने की किसी अन्य घटना में शामिल रहा है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल नगर निगम में 5 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार

summer express , करनाल। नगर निगम की टैक्स शाखा में तैनात एक क्लर्क को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्लर्क को मंगलवार को नए बस स्टैंड परिसर में शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते पकड़ा गया। टीम ने मौके से...

15 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

summer express , नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार, 29 सितंबर को उत्तर, पूर्व, पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली चमकने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता के...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला, बोले 13 साल से सत्ता से बाहर, हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

Summer express/शिमला, संजू-: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने के कारण पार्टी में हताशा और निराशा बढ़ गई है और...

एशियाई खेल पदक विजेताओं को हिमाचल सरकार देगी 5.33 करोड़ की पुरस्कार राशि

एशियाई खेलों के हिमाचली पदक विजेताओं पर सरकार की सौगात, 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि घोषित की है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान...

चंडीगढ़ में अब पनीर की किस्म छिपा नहीं सकेंगे होटल-रेस्तरां, प्रशासन ने दिए निर्देश

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। शहर के होटल, रेस्तरां, ढाबे, फास्ट-फूड आउटलेट, मिठाई की दुकानें और कैटरर्स अब ग्राहकों से पनीर के प्रकार की जानकारी छिपा नहीं सकेंगे। खाद्य सुरक्षा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने सभी खाद्य कारोबार संचालकों को अपने व्यंजनों में इस्तेमाल किए जाने वाले पनीर या पनीर जैसे उत्पाद का प्रकार स्पष्ट...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.