Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल पहुंची वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा, गौरव गौतम ने किया स्वागत

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ मंगलवार को पलवल पहुंची। हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने सेवा मित्रों के साथ स्वच्छता अभियान चलाने के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

गौरव गौतम ने कहा कि वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा और सेवा, सुशासन तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राज्य मंत्री ने कहा कि पलवल में सेवा मित्रों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया और पौधारोपण किया गया। पौधारोपण के लिए तैयार की गई वाटिका को ‘नमो वाटिका’ नाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना केवल किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज और पर्यावरण के हित में किया जाने वाला कार्य है।

गौरव गौतम ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने की जरूरत है। आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए पौधारोपण जरूरी है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला की बुआवा मंडी में बारिश से धान भीगा, किसानों ने मुआवजे की मांग उठाई

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला की बुआवा अनाज मंडी में बारिश के कारण किसानों की धान की फसल भीग गई, जिससे उन्हें नुकसान की चिंता सताने लगी है। मंडी में जलभराव के साथ खुले में पड़ी और सड़क पर सुखाई जा रही हजारों क्विंटल धान की फसल बारिश की चपेट में आ गई।...

पलवल पहुंची वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा, गौरव गौतम ने किया स्वागत

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ मंगलवार को पलवल पहुंची। हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने...

दशहरा उत्सव से पहले बजंतरियों को मिले नजराना, कारदार संघ का प्रस्ताव खारिज करने की मांग

136 कथित फर्जी कारदारों को हटाने और देवभूमि की जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई की भी उठी मांग Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले बजंतरी संघ को नजराने की राशि दिए जाने की मांग तेज हो गई है। देव संस्कृति चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से मांग की...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार,बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट...

नशे के खिलाफ यात्रा के दौरान मनोज तिवारी के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

summer express , लुधियाना | नशे के खिलाफ जागरूकता और लोगों को इस गंभीर सामाजिक समस्या के विरुद्ध एकजुट करने के लिए निकाली जा रही यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.