Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला की बुआवा मंडी में बारिश से धान भीगा, किसानों ने मुआवजे की मांग उठाई

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला की बुआवा अनाज मंडी में बारिश के कारण किसानों की धान की फसल भीग गई, जिससे उन्हें नुकसान की चिंता सताने लगी है। मंडी में जलभराव के साथ खुले में पड़ी और सड़क पर सुखाई जा रही हजारों क्विंटल धान की फसल बारिश की चपेट में आ गई। किसानों ने सरकार और मंडी प्रशासन से फसल की जल्द खरीद शुरू करने तथा नुकसान की भरपाई की मांग की है।

किसानों का कहना है कि मंडियों में धान की आवक शुरू होने के बावजूद खरीद प्रक्रिया समय पर शुरू नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान महेंद्र सिंह औजला ने बताया कि पिछले वर्ष सरकार ने 22 सितंबर से धान की खरीद शुरू कर दी थी, जबकि इस बार खरीद में देरी हुई। उनका कहना है कि यदि 15 सितंबर से ही खरीद शुरू कर दी जाती तो मंडी में खुले में पड़ी फसल बारिश से बच सकती थी।

महेंद्र सिंह औजला ने आरोप लगाया कि मंडी में किसानों के अनाज को ढकने के लिए पर्याप्त तिरपाल की व्यवस्था नहीं है। किसानों को खुद तिरपाल लेकर आना पड़ रहा है। बारिश के कारण मंडी में रखी धान की बोरियां और सड़क पर सुखाने के लिए डाली गई फसल भीग गई। उन्होंने मंडी प्रशासन पर व्यवस्थाओं को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

किसान गुरजोत सिंह ने बताया कि वह सोमवार दोपहर ट्राली में धान लेकर मंडी पहुंचे थे। मौसम खराब होने के कारण आढ़तियों ने तिरपाल डालकर ट्राली में रखी फसल को बचा लिया, लेकिन इसके बाद हुई तेज बारिश से सड़क पर सुखाने के लिए रखी गई धान की फसल भीग गई। किसानों का कहना है कि धान की आवक 15 सितंबर के आसपास शुरू हो जाती है और यदि समय पर सरकारी खरीद शुरू होती तो उन्हें इस तरह की परेशानी नहीं उठानी पड़ती।

किसानों को आशंका है कि बारिश में भीगी धान की फसल को सूखने में तीन से चार दिन लग सकते हैं और इस दौरान उसकी खरीद प्रभावित हो सकती है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की चिंता है। उन्होंने सरकार से जल्द खरीद शुरू करने और बारिश से खराब हुई फसल के लिए उचित मुआवजा देने की मांग की है।

वहीं, मार्केट कमेटी बुआवा के सचिव नीरज भारद्वाज ने कहा कि मंडी में आई धान की फसल को तिरपाल से ढकने की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने माना कि बारिश के कारण मंडी के कुछ हिस्सों में पानी जमा हुआ है, लेकिन अधिकांश हिस्से को साफ करवा दिया गया है। उनका कहना है कि मंडी प्रशासन ने बारिश से पहले अनाज को ढकवाने के लिए व्यवस्था करवाई थी। हालांकि, मंडी में बड़ी मात्रा में धान भीगने को लेकर किसानों की शिकायतें बनी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला की बुआवा मंडी में बारिश से धान भीगा, किसानों ने मुआवजे की मांग उठाई

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला की बुआवा अनाज मंडी में बारिश के कारण किसानों की धान की फसल भीग गई, जिससे उन्हें नुकसान की चिंता सताने लगी है। मंडी में जलभराव के साथ खुले में पड़ी और सड़क पर सुखाई जा रही हजारों क्विंटल धान की फसल बारिश की चपेट में आ गई।...

पलवल पहुंची वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा, गौरव गौतम ने किया स्वागत

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ मंगलवार को पलवल पहुंची। हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने...

दशहरा उत्सव से पहले बजंतरियों को मिले नजराना, कारदार संघ का प्रस्ताव खारिज करने की मांग

136 कथित फर्जी कारदारों को हटाने और देवभूमि की जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई की भी उठी मांग Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले बजंतरी संघ को नजराने की राशि दिए जाने की मांग तेज हो गई है। देव संस्कृति चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से मांग की...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार,बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट...

नशे के खिलाफ यात्रा के दौरान मनोज तिवारी के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत

summer express , लुधियाना | नशे के खिलाफ जागरूकता और लोगों को इस गंभीर सामाजिक समस्या के विरुद्ध एकजुट करने के लिए निकाली जा रही यात्रा के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद मनोज तिवारी के लुधियाना पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.