Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्लब में चेकिंग को लेकर हंगामा, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर मारपीट और वीडियो बनाने के आरोप

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला ‌| सेक्टर-5 स्थित एबीए क्लब में 27 सितंबर की रात चेकिंग को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। क्लब प्रबंधन और स्टाफ ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजीत पर शराब के नशे में क्लब में पहुंचकर स्टाफ से बदसलूकी, शेफ के साथ मारपीट करने और क्लब में मौजूद युवतियों व ग्राहकों की वीडियो बनाने के आरोप लगाए हैं। क्लब स्टाफ का दावा है कि इंस्पेक्टर के साथ बाद में सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी भी क्लब में पहुंचे थे।

क्लब स्टाफ के अनुसार, इंस्पेक्टर अजीत रात को पहले अकेले क्लब पहुंचे। स्टाफ के साथ चेकिंग को लेकर कहासुनी हुई। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने फोन कर अपनी टीम को मौके पर बुला लिया। क्लब स्टाफ का कहना है कि टीम के सदस्य सादे कपड़ों में क्लब में पहुंचे और उनके पास हथियार भी थे।

शेफ से मारपीट और वीडियो बनाने का आरोप

स्टाफ ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान क्लब के शेफ के साथ मारपीट की गई। इसके बाद इंस्पेक्टर क्लब के अंदर फ्लोर की तरफ गए और वहां मौजूद युवतियों की वीडियो बनाने लगे। क्लब प्रबंधन के अनुसार, उस समय करीब 10 युवतियां वहां मौजूद थीं। स्टाफ ने जब इसका विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया।

क्लब स्टाफ ने मामले की सूचना सेक्टर-5 थाना पुलिस को दी। कुछ देर बाद थाना प्रभारी संदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। स्टाफ का आरोप है कि इसके बावजूद विवाद काफी देर तक चलता रहा और करीब दो घंटे बाद पुलिस टीम क्लब से गई।

सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी

क्लब प्रबंधन ने पुलिस को घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी सौंपने की बात कही है। प्रबंधन के अनुसार, फुटेज में इंस्पेक्टर के पहले अकेले क्लब के बाहर खड़े होने और फोन करने के बाद पुलिसकर्मियों के वहां पहुंचने की तस्वीरें दिखाई दे रही हैं। क्लब प्रबंधन का दावा है कि इसके बाद करीब पांच पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में क्लब के अंदर पहुंचे।

स्टाफ के अनुसार, सीसीटीवी में पुलिसकर्मियों द्वारा क्लब में मौजूद लोगों की वीडियो बनाने की तस्वीरें भी दिखाई दे रही हैं। इनमें एक पुलिसकर्मी के नंगे पैर क्लब परिसर में घूमने का दृश्य भी होने का दावा किया गया है।

क्लब के पास रात तीन बजे तक संचालन का लाइसेंस

क्लब प्रबंधन का कहना है कि उसके पास रात तीन बजे तक क्लब और बार संचालित करने का परमिट और लाइसेंस है। घटना वाली रात क्लब में सूफी संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। प्रबंधन का आरोप है कि घटना के बाद कई कर्मचारी डर के कारण काम छोड़कर चले गए हैं।

एसएचओ बोले- अभी एफआईआर दर्ज नहीं

सेक्टर-5 थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि क्लब स्टाफ की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई है, जिसमें मारपीट सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं।

फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ में अब पनीर की किस्म छिपा नहीं सकेंगे होटल-रेस्तरां, प्रशासन ने दिए निर्देश

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। शहर के होटल, रेस्तरां, ढाबे, फास्ट-फूड आउटलेट, मिठाई की दुकानें और कैटरर्स अब ग्राहकों से पनीर के प्रकार की जानकारी छिपा नहीं सकेंगे। खाद्य सुरक्षा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने सभी खाद्य कारोबार संचालकों को अपने व्यंजनों में इस्तेमाल किए जाने वाले पनीर या पनीर जैसे उत्पाद का प्रकार स्पष्ट...

क्लब में चेकिंग को लेकर हंगामा, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर मारपीट और वीडियो बनाने के आरोप

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला ‌| सेक्टर-5 स्थित एबीए क्लब में 27 सितंबर की रात चेकिंग को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। क्लब प्रबंधन और स्टाफ ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजीत पर शराब के नशे में क्लब में पहुंचकर स्टाफ से बदसलूकी, शेफ के साथ मारपीट करने और क्लब में...

अंबाला की बुआवा मंडी में बारिश से धान भीगा, किसानों ने मुआवजे की मांग उठाई

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला की बुआवा अनाज मंडी में बारिश के कारण किसानों की धान की फसल भीग गई, जिससे उन्हें नुकसान की चिंता सताने लगी है। मंडी में जलभराव के साथ खुले में पड़ी और सड़क पर सुखाई जा रही हजारों क्विंटल धान की फसल बारिश की चपेट में आ गई।...

पलवल पहुंची वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा, गौरव गौतम ने किया स्वागत

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ मंगलवार को पलवल पहुंची। हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने...

दशहरा उत्सव से पहले बजंतरियों को मिले नजराना, कारदार संघ का प्रस्ताव खारिज करने की मांग

136 कथित फर्जी कारदारों को हटाने और देवभूमि की जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई की भी उठी मांग Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले बजंतरी संघ को नजराने की राशि दिए जाने की मांग तेज हो गई है। देव संस्कृति चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से मांग की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.