Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ में अब पनीर की किस्म छिपा नहीं सकेंगे होटल-रेस्तरां, प्रशासन ने दिए निर्देश

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। शहर के होटल, रेस्तरां, ढाबे, फास्ट-फूड आउटलेट, मिठाई की दुकानें और कैटरर्स अब ग्राहकों से पनीर के प्रकार की जानकारी छिपा नहीं सकेंगे। खाद्य सुरक्षा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने सभी खाद्य कारोबार संचालकों को अपने व्यंजनों में इस्तेमाल किए जाने वाले पनीर या पनीर जैसे उत्पाद का प्रकार स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के साथ उपभोक्ताओं को सही जानकारी उपलब्ध कराना है।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार बाजार में स्टैंडर्ड पनीर, मीडियम फैट पनीर, लो फैट पनीर और डेयरी एनालॉग जैसे उत्पाद उपलब्ध हैं। इनकी संरचना और पोषण संबंधी विशेषताएं अलग-अलग होती हैं। ऐसे में खाद्य प्रतिष्ठानों को मेन्यू कार्ड या रेट लिस्ट के साथ परिसर में प्रमुख स्थान पर लगे सूचना बोर्ड पर भी यह जानकारी देनी होगी कि वे किस प्रकार के पनीर या पनीर जैसे उत्पाद का इस्तेमाल कर रहे हैं। खास तौर पर वनस्पति वसा वाले डेयरी एनालॉग को पनीर के नाम पर परोसे जाने से रोकने के लिए पारदर्शिता पर जोर दिया गया है।

खरीद का बिल और सप्लायर का लाइसेंस भी रखना होगा

प्रशासन ने कारोबारियों को पनीर, दूध और अन्य कच्चा माल केवल एफएसएसएआई से लाइसेंस प्राप्त या पंजीकृत आपूर्तिकर्ताओं, निर्माताओं और वितरकों से खरीदने के निर्देश दिए हैं। खरीद के बिल और इनवॉइस सुरक्षित रखने होंगे। इनमें बैच नंबर, निर्माण तिथि, उपयोग की अंतिम तिथि और आपूर्तिकर्ता का एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर दर्ज होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के मांगने पर ये रिकॉर्ड प्रस्तुत करने होंगे।

निर्देशों की अनदेखी करने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत नमूने लेने, सामग्री जब्त करने, सुधार नोटिस जारी करने या अभियोजन की कार्रवाई की जा सकती है।

असुरक्षित खाद्य पदार्थ की सूचना देने की अपील

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने लोगों से घटिया या असुरक्षित दूध उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण, बिक्री अथवा आपूर्ति की सूचना देने की अपील की है।

शिकायत नामित अधिकारी के कार्यालय, सरकारी मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल सेक्टर-16 में की जा सकती है। इसके अलावा 0172-2782457 पर आपातकालीन हेल्पलाइन के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। एफएसएसएआई के उपभोक्ता शिकायत पोर्टल और FSSAI Food Safety Connect ऐप के जरिए भी शिकायत की सुविधा उपलब्ध है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़ में अब पनीर की किस्म छिपा नहीं सकेंगे होटल-रेस्तरां, प्रशासन ने दिए निर्देश

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। शहर के होटल, रेस्तरां, ढाबे, फास्ट-फूड आउटलेट, मिठाई की दुकानें और कैटरर्स अब ग्राहकों से पनीर के प्रकार की जानकारी छिपा नहीं सकेंगे। खाद्य सुरक्षा प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग ने सभी खाद्य कारोबार संचालकों को अपने व्यंजनों में इस्तेमाल किए जाने वाले पनीर या पनीर जैसे उत्पाद का प्रकार स्पष्ट...

क्लब में चेकिंग को लेकर हंगामा, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर पर मारपीट और वीडियो बनाने के आरोप

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला ‌| सेक्टर-5 स्थित एबीए क्लब में 27 सितंबर की रात चेकिंग को लेकर हंगामा होने का मामला सामने आया है। क्लब प्रबंधन और स्टाफ ने क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजीत पर शराब के नशे में क्लब में पहुंचकर स्टाफ से बदसलूकी, शेफ के साथ मारपीट करने और क्लब में...

अंबाला की बुआवा मंडी में बारिश से धान भीगा, किसानों ने मुआवजे की मांग उठाई

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला की बुआवा अनाज मंडी में बारिश के कारण किसानों की धान की फसल भीग गई, जिससे उन्हें नुकसान की चिंता सताने लगी है। मंडी में जलभराव के साथ खुले में पड़ी और सड़क पर सुखाई जा रही हजारों क्विंटल धान की फसल बारिश की चपेट में आ गई।...

पलवल पहुंची वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा, गौरव गौतम ने किया स्वागत

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ मंगलवार को पलवल पहुंची। हरियाणा के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने...

दशहरा उत्सव से पहले बजंतरियों को मिले नजराना, कारदार संघ का प्रस्ताव खारिज करने की मांग

136 कथित फर्जी कारदारों को हटाने और देवभूमि की जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई की भी उठी मांग Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव से पहले बजंतरी संघ को नजराने की राशि दिए जाने की मांग तेज हो गई है। देव संस्कृति चैरिटेबल संस्था के अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने प्रशासन से मांग की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.