summer express ,काबुल। अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 59 मिनट 20 सेकंड पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 126 किलोमीटर की गहराई में था।
NCS ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि भूकंप का केंद्र 35.981 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 68.700 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। यह स्थान अफगानिस्तान में काबुल से लगभग 165 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में पड़ता है।
भूकंप की तीव्रता 5.3 दर्ज होने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। हालांकि, फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है। संबंधित एजेंसियों की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।