Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बठिंडा में राशन कार्ड सत्यापन शुरू, ऑनलाइन सुधार का मौका

समर न्यूज | बठिंडा

पंजाब के बठिंडा जिले में राशन कार्ड से जुड़े आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। जिला प्रशासन के अनुसार नए राशन कार्ड बनवाने और पुराने कार्डों में सदस्यों के नाम जोड़ने के लिए जिले में 87,742 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनका सत्यापन 30 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। प्रक्रिया के दौरान आवेदकों को राशन कार्ड में दर्ज गलत जानकारी सुधारने का अवसर भी दिया गया है।
प्रशासन के मुताबिक आवेदक अपने विवरण ऑनलाइन जांचकर आवश्यक सुधार कर सकते हैं। नाम, पता, घर नंबर, इलाका, वार्ड समेत अन्य जानकारी में गलती होने पर उसे दुरुस्त करने की सुविधा दी गई है। इसका उद्देश्य सत्यापन के दौरान सही रिकॉर्ड उपलब्ध कराना और राशन कार्ड जारी करने की प्रक्रिया को सुचारु बनाना है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद: गांवों में सत्यापन के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्य विभागों के कर्मचारियों की सेवाएं भी ली जा रही हैं।
हाल में 38 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को समय से पहले 100 प्रतिशत सत्यापन पूरा करने पर सम्मानित किया गया। प्रशासन ने पात्र आवेदकों से अपने विवरण की जांच कर गलतियां समय रहते ठीक कराने की अपील की है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वर्ण पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण का संदेश,विद्यार्थियों को 24×7 जलापूर्ति परियोजना की दी जानकारी

शिमला-: शिमला शहर में जल संरक्षण को बढ़ावा देने और लोगों को पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्वर्ण पब्लिक स्कूल में जल संरक्षण विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का आयोजन शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (SJPNL) और स्वेज की ओर से किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों...

सिख गुरुओं की शहादत व प्रतिरोध को एनसीईआरटी सिलेबस में प्रमुखता

समर न्यूज | नई दिल्लीराष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा 9 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक में मध्यकालीन भारतीय इतिहास को ‘प्रतिरोध और दृढ़ता’ के व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है।‘अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी : इंडिया एंड बियॉन्ड-पार्ट 2’ नाम की यह पुस्तक 29 सितंबर को जारी की गई। इतिहास के ‘रेजिस्टेंस एंड...

2029 तक नशामुक्त करेंगे पंजाब: शाह

समर न्यूज | जालंधरकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को जालंधर के परागपुर में भारतीय जनता पार्टी की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंजाब में नशे के मुद्दे को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुद्दों में शामिल किया।शाह ने कहा कि अगर पंजाब में भाजपा की...

जग्गी बिल्डर्स के मालिक हरदीप सिंह जग्गी को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

summer express , अंबाला। जग्गी बिल्डर्स के मालिक हरदीप सिंह जग्गी और अन्य आरोपियों को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने अगली सुनवाई तक सभी याचिकाकर्ताओं की गिरफ्तारी पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 6 अक्टूबर को होगी। जग्गी बिल्डर्स के मालिक हरदीप सिंह जग्गी व अन्य बनाम...

पंचायतों में स्टाफ की कमी से विकास कार्यों पर असर, प्रधान ने सरकार से की कर्मचारियों की तैनाती की मांग

बिलासपुर, सुभाष-: जिले की पंचायतों में कर्मचारियों की कमी का असर विकास कार्यों पर पड़ने लगा है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं होने के कारण कई विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इससे पंचायतों को उपलब्ध बजट का समय पर उपयोग करने में दिक्कत आ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.