Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायतों में स्टाफ की कमी से विकास कार्यों पर असर, प्रधान ने सरकार से की कर्मचारियों की तैनाती की मांग

बिलासपुर, सुभाष-: जिले की पंचायतों में कर्मचारियों की कमी का असर विकास कार्यों पर पड़ने लगा है। पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध नहीं होने के कारण कई विकास कार्य निर्धारित समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं। इससे पंचायतों को उपलब्ध बजट का समय पर उपयोग करने में दिक्कत आ रही है और कई बार राशि खर्च न होने के कारण वापस जाने की स्थिति बन रही है।कपाहड़ा पंचायत के प्रधान विनय कुमार ने प्रदेश सरकार से पंचायतों में आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में पर्याप्त स्टाफ होने से विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों तक बेहतर तरीके से पहुंचाया जा सकता है।

प्रधान ने पंचायतों में कांच और प्लास्टिक की बोतलों के संग्रहण के लिए उपलब्ध करवाई जा रही गाड़ियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि कई बार संबंधित वाहन घर-घर से कचरा एकत्रित करने के बजाय एक ही स्थान से कचरा उठाकर लौट जाता है। इसके बावजूद एक पंचायत से वाहन के लिए करीब 10 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान किया जा रहा है।विनय कुमार ने बताया कि कपाहड़ा पंचायत ने फिलहाल इस व्यवस्था का विरोध करते हुए उक्त वाहन की सेवा नहीं लेने का निर्णय लिया है। पंचायत अपने स्तर पर जल्द ही एक व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपेगी, जो घर-घर जाकर कांच और प्लास्टिक की बोतलें एकत्रित करेगा।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि यदि किसी स्थान पर कचरा संग्रहण व्यवस्था में नियमों की अनदेखी हो रही है तो उसकी जांच करवाई जाए। उन्होंने कहा कि पंचायतों को उपलब्ध करवाए जा रहे संसाधनों और बजट का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिले और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक में स्कॉर्पियो से वकील का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

summer express , रोहतक। शहर के बीचोंबीच कांग्रेस भवन के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब 0001 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में एक वकील का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पूर्व पार्षद दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके...

पलवल में शराबी पिता ने पुलिस से की मारपीट, एसपीओ की वर्दी फाड़ी

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। शराब के नशे में घर पर हंगामा कर रहे पिता की शिकायत उसकी बेटी ने पुलिस से कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ईआरवी टीम ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह शांत होने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया। इस...

सीईटी अभ्यर्थियों की मांग उठाने वाले संदीप को पुलिस ने घर से किया डिटेन

summer express ,झज्जर। सीईटी पास अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे सीजेपी कार्यकर्ता संदीप मास्टर को पुलिस द्वारा उनके घर से ले जाने का मामला सामने आया है। संदीप को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की सूचना के बाद सीजेपी प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची अपने समर्थकों के साथ पुलिस थाने पहुंचीं। बताया जा...

कैथल सिविल लाइन थाने में 25 हजार रिश्वत लेते सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

summer express , बलिंदर कुमार, कैथल। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने कैथल के सिविल लाइन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने बुधवार शाम थाने में ट्रैप लगाकर आरोपी पुलिसकर्मी को रिश्वत की रकम...

हरियाणा में पेपरलेस रजिस्ट्री का विस्तार, 6.5 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां हुईं

summer express,चंडीगढ़। हरियाणा में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को डिजिटल और आसान बनाने के लिए लागू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था अब बड़ी संख्या में तहसीलों में लागू हो चुकी है। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से लोगों को तहसीलों के चक्कर लगाने, कागजी फाइलों और बिचौलियों पर निर्भरता कम करने में मदद मिली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.