Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राष्ट्रपति दौरे को लेकर बिलासपुर प्रशासन ने कसी कमर, आनंदपुर साहिब हेलीपैड से नैना देवी तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बिलासपुर और रोपड़ जिला प्रशासन की टीम ने आनंदपुर साहिब स्थित हेलीपैड का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आवागमन, बैरिकेडिंग, संचार व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की। दोनों जिलों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूरी करने पर जोर दिया।

इसके बाद बिलासपुर प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने टोबा से श्री नैना देवी जी मंदिर परिसर तक विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सड़क मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और अन्य नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को अपने-अपने दायित्वों के तहत आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।उपायुक्त राहुल कुमार ने श्री नैना देवी जी मंदिर परिसर का भी निरीक्षण किया और राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रवेश एवं निकासी व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों को समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखते हुए सौंपे गए कार्यों को निर्धारित समय में पूरा करने तथा तैयारियों में किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने को कहा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रपति दौरे को लेकर बिलासपुर प्रशासन ने कसी कमर, आनंदपुर साहिब हेलीपैड से नैना देवी तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के 6 अक्तूबर को प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में बिलासपुर और रोपड़ जिला प्रशासन की टीम ने आनंदपुर साहिब स्थित हेलीपैड का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार,...

हरोली कॉलेज के नामकरण और सिम्मी अग्निहोत्री की प्रतिमा पर सियासी घमासान,भाजपा ने उठाए सवाल

Summer express/ऊना ,राकेश-:ऊना में भाजपा नेता एवं शिक्षाविद प्रोफेसर रामकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरोली के सरकारी कॉलेज का नाम स्वर्गीय सिम्मी अग्निहोत्री के नाम पर रखने, कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित करने और उनके जन्मदिवस पर सरकारी कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किए जाने को लेकर सवाल उठाए। रामकुमार ने कहा कि सिम्मी अग्निहोत्री...

कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा शुष्क

summer express,नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 1 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी, पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-NCR और उत्तर-पश्चिम...

होशियारपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, कई बच्चे घायल

summer express, होशियारपुर। राहत गांव के पास बच्चों को स्कूल लेकर जा रही निजी स्कूल बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में बस में सवार कई बच्चे घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के...
Summer Express - उत्तराखंड में  भूकंप से कांपी धरती, बागेश्वर में दहशत

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता का भूकंप, काबुल के पास 126 किमी गहराई में केंद्र

summer express ,काबुल। अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 6 बजकर 59 मिनट 20 सेकंड पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 126 किलोमीटर की गहराई में था। NCS ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि भूकंप...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.