Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पहाड़ी कटिंग बनी परेशानी, शिमला-धर्मशाला हाईवे पर दो घंटे थमी रफ्तार

सोलन -:राजघाटी क्षेत्र में फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को पहाड़ी से मलबा और बड़े पत्थर सड़क पर गिरने के कारण शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर यातायात करीब दो घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा। अचानक हुए भूस्खलन जैसी स्थिति से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, फोरलेन निर्माण के लिए पहाड़ी की कटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान बड़ी मात्रा में पत्थर और मलबा नीचे सड़क पर आ गिरा। इसके चलते शाम करीब 4:30 बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। देखते ही देखते दोनों दिशाओं में कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालकों और यात्रियों को काफी देर तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा।हाईवे को जल्द बहाल करने के लिए मौके पर तीन फोकलेन मशीनें लगाई गईं। निर्माण कंपनी के कर्मचारियों ने मशीनों की सहायता से सड़क पर गिरे भारी पत्थरों और मलबे को हटाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की लगातार मशक्कत के बाद शाम लगभग 6:30 बजे मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि पहाड़ी कटिंग के समय सड़क पर यातायात रोकने, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती और वैकल्पिक व्यवस्था जैसे कदम पहले से सुनिश्चित किए जाने चाहिए। लोगों ने निर्माण कंपनी से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा और बेहतर यातायात प्रबंधन की व्यवस्था करने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मौड़ मंडी में पति की हत्या, शव फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रचा स्वांग

summer express , मौड़ मंडी। बठिंडा के मौड़ थाना क्षेत्र के गांव कोटली खुर्द में एक युवक की हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मामला हत्या का सामने आया है। मृतक की पहचान राजपाल सिंह राजू के रूप...

मणिपुर में नगा संगठनों की चेतावनी, सीमा क्षेत्र की सुरक्षा पर उठाए सवाल

summer express , गुवाहाटी। मणिपुर में तंगखुल नगा छात्रों और सिविल सोसाइटी संगठनों ने भारत-म्यांमार सीमा से लगे संवेदनशील इलाकों में रहने वाले नगा नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र और राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए तो लोगों को...

रोहतक में स्कॉर्पियो से वकील का शव बरामद, हत्या या आत्महत्या की जांच जारी

summer express , रोहतक। शहर के बीचोंबीच कांग्रेस भवन के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब 0001 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी में एक वकील का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पूर्व पार्षद दीपिका नारा के पति प्रदीप नारा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके...

पलवल में शराबी पिता ने पुलिस से की मारपीट, एसपीओ की वर्दी फाड़ी

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। शराब के नशे में घर पर हंगामा कर रहे पिता की शिकायत उसकी बेटी ने पुलिस से कर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ईआरवी टीम ने व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि वह शांत होने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया। इस...

सीईटी अभ्यर्थियों की मांग उठाने वाले संदीप को पुलिस ने घर से किया डिटेन

summer express ,झज्जर। सीईटी पास अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आवाज उठा रहे सीजेपी कार्यकर्ता संदीप मास्टर को पुलिस द्वारा उनके घर से ले जाने का मामला सामने आया है। संदीप को पुलिस द्वारा डिटेन किए जाने की सूचना के बाद सीजेपी प्रवक्ता अभिता द्विजा चेची अपने समर्थकों के साथ पुलिस थाने पहुंचीं। बताया जा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.