summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला कैंट। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशों के तहत कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला की ओर से तोपखाना बाजार में “सेवा स्वच्छता संकल्प” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।
अभियान में कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल आनंद शर्मा और मनोनीत सदस्य अजय बावेजा ने प्रमुख रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों ने स्वयं झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया और स्थानीय निवासियों से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने की अपील की।
मीडिया प्रभारी बालकेश वत्स ने बताया कि स्वच्छता अभियान में पूर्व पार्षद राजकुमार राजा के अलावा कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी तथा स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। स्कूली बच्चों ने हाथों में स्वच्छता संबंधी संदेश लिखी पट्टिकाएं लेकर लोगों को जागरूक किया।
अजय बावेजा ने कहा कि अनिल विज की प्रेरणा से अंबाला कैंट को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे। स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना करते हुए अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में इंजीनियर सतीश गुप्ता, अधिकारी धर्मेंद्र कुमार साहू, संजय बंसल, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अजय गोयल, यादवेंद्र शर्मा, हर्षिद शर्मा, जसविंदर पाल सिंह, धर्मपाल, इंद्र मलिक, गिरीश सेठी, नरेंद्र गुप्ता और चमनलाल कनोजिया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।