Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मीटर रीडरों ने अनिल विज से लगाई गुहार, ठेकेदारी खत्म कर जॉब सिक्योरिटी की मांग

Summer express,  अंकुर कपूर,अंबाला। हरियाणा के बिजली निगमों में कार्यरत मीटर रीडरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। प्रदेशभर से पहुंचे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सैकड़ों मीटर रीडरों ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं और ठेकेदारी प्रथा खत्म कर नौकरी की सुरक्षा देने की मांग की।

मीटर रीडरों ने बताया कि वे पिछले 16-17 वर्षों से निजी कंपनियों के अधीन काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि हर दो-तीन साल में ठेका बदलने के साथ नई कंपनी कम दर पर काम लेती है, जिसका असर सीधे उनके वेतन पर पड़ता है। लंबे समय से बिजली निगमों के लिए सेवाएं देने के बावजूद उन्हें स्थायी रोजगार और नौकरी की सुरक्षा नहीं मिल पाई है।

फरीदाबाद से पहुंचे मीटर रीडरों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ठेकेदारी व्यवस्था से बाहर निकलकर नौकरी की सुरक्षा हासिल करना है। उन्होंने कहा कि मीटर रीडर बिजली निगमों के लिए राजस्व जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपेक्षित वेतन और रोजगार सुरक्षा नहीं मिल रही है। उन्होंने प्रदेश में ठेकेदारी प्रथा खत्म करने और सभी मीटर रीडरों को जॉब सिक्योरिटी देने की मांग की।

इस दौरान मीटर रीडर यूनियन की ओर से ऊर्जा मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा गया। मांग पत्र स्वीकार करते हुए अनिल विज ने कहा कि यह उनके लिए महज एक कागज नहीं, बल्कि प्रेम पत्र है। उन्होंने मीटर रीडरों को उनकी मांगों पर विचार करने और सकारात्मक समाधान निकालने का प्रयास करने का आश्वासन दिया। मंत्री के आश्वासन के बाद मीटर रीडरों ने उनका आभार जताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मीटर रीडरों ने अनिल विज से लगाई गुहार, ठेकेदारी खत्म कर जॉब सिक्योरिटी की मांग

Summer express,  अंकुर कपूर,अंबाला। हरियाणा के बिजली निगमों में कार्यरत मीटर रीडरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकात की। प्रदेशभर से पहुंचे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सैकड़ों मीटर रीडरों ने अपनी समस्याएं मंत्री के सामने रखीं और ठेकेदारी प्रथा...

तोपखाना बाजार में चला स्वच्छता अभियान, लोगों ने लिया साफ-सफाई का संकल्प

summer express ,अंकुर कपूर,अंबाला कैंट। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के दिशा-निर्देशों के तहत कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला की ओर से तोपखाना बाजार में “सेवा स्वच्छता संकल्प” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ क्षेत्र में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा। अभियान में कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य...

हिमाचल बार काउंसिल की कमान आईएन मेहता के हाथ, अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर सरकार से होगी पैरवी

Summer express/शिमला,संजू-: करीब 133 दिनों के इंतजार के बाद हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल को नया नेतृत्व मिल गया है। बुधवार को हुए चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता आईएन मेहता को बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया। वहीं शिवानी शर्मा ने वाइस चेयरमैन का पद संभाला, जबकि विक्रांत चंदेल को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) में हिमाचल...

जेएनवी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अब 15 अक्तूबर

सोलन-: पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली निःशुल्क चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी 15 अक्तूबर, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर...

पंचकूला में 81 वर्षीय बुजुर्ग से 95.21 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में 5वां आरोपित गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत पंचकूला | आनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर 81 वर्षीय बुजुर्ग से 95 लाख 21 हजार रुपये की साइबर मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान विक्रम उर्फ विक्की निवासी कैथल के तौर पर हुई है। उसे सेक्टर-20 साइबर थाना की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.