Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जगरांव में घर में घुसकर दो युवकों पर हमला, 35-40 युवकों पर आरोप

summer express , जगरांव। गांव कोठेआल में देर रात घर में घुसकर दो युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सतनाम सिंह और हनमन सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जगरांव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल सतनाम सिंह के अनुसार, वह और हनमन सिंह रात में घर पर सो रहे थे। इसी दौरान करीब 35 से 40 युवक कथित तौर पर दीवार फांदकर घर में दाखिल हुए और दोनों पर तलवारों व खंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं।

सतनाम सिंह ने बताया कि हमले के बाद वह किसी तरह घर से निकलकर अपने दोस्त अमनदीप सिंह के पास पहुंचा और उसे घटना की जानकारी दी। इसके बाद अमनदीप दोनों घायलों को जगरांव सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लुधियाना रेफर कर दिया गया।

पुरानी कहासुनी से जोड़कर देखा जा रहा मामला

सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने पहले उसकी आशू नाम के युवक से फोन पर कहासुनी हुई थी। आरोप है कि उस दौरान उसे धमकी भी दी गई थी। सतनाम ने आशंका जताई कि पुरानी रंजिश के चलते ही उस पर हमला किया गया हो सकता है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना सिटी-1 की टीम अस्पताल पहुंची और घायलों से जानकारी ली। जांच अधिकारी एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में कुछ दिन पहले एक धार्मिक समागम के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले में शामिल युवकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जगरांव में घर में घुसकर दो युवकों पर हमला, 35-40 युवकों पर आरोप

summer express , जगरांव। गांव कोठेआल में देर रात घर में घुसकर दो युवकों पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में सतनाम सिंह और हनमन सिंह घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जगरांव सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें लुधियाना सिविल अस्पताल...

फ्लाईदुबई के कॉकपिट में चाकू से हमला, घायल भारतीय कैप्टन ने बचाई 174 यात्रियों की जान

Summer express , नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में उड़ान के दौरान कॉकपिट के अंदर चाकू से हमला किए जाने की घटना सामने आई। रिपोर्ट के अनुसार, सह-पायलट ने मुख्य पायलट पर हमला कर विमान का नियंत्रण लेने का प्रयास किया। हमले में भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर घायल...

अमित शाह से मिले गुरदीप सिंह गोशा, नशामुक्त पंजाब के संकल्प को लेकर जताया आभार

Summer express, जालंधर | भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन अवसर पर जालंधर में आयोजित रैली के दौरान भाजपा नेता गुरदीप सिंह गोशा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। गोशा ने पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ केंद्र सरकार और भाजपा की ओर से किए जा रहे प्रयासों को...
Summer Express - श्री नैना देवी जी मंदिर में आश्विन नवरात्र मेले की तैयारियां पूरी

राष्ट्रपति दौरे को लेकर नैना देवी मंदिर में बदली व्यवस्था, सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक दर्शन बंद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित बिलासपुर दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति छह अक्टूबर को श्री नैना देवी जी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी। उनके दौरे को देखते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर अस्थायी रोक लगाई...

दियोटसिद्ध मंदिर में दान से लेकर बुकिंग तक होगा डिजिटल हिसाब,कैश बुकिंग पर रोक

Sहमीरपुर, अरविंद-:उत्तर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और मंदिर ट्रस्ट के कामकाज में पारदर्शिता लाने के लिए कई नई व्यवस्थाएं शुरू की जा रही हैं। मंदिर ट्रस्ट ने इसके लिए एक व्यापक मास्टर प्लान तैयार किया है, जिस पर चरणबद्ध तरीके से काम शुरू हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.