Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संत नामदेव जी के 756वें प्रकाश उत्सव पर धार्मिक सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम नायब सैनी

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित वार्षिक धार्मिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित संत नामदेव भवन में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने यह जानकारी दी।

रणबीर गंगवा ने कहा कि संत नामदेव जी महाराज की शिक्षाएं समाज को भक्ति, समानता, मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश देती हैं। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संत नामदेव जी ने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से लोगों को आपसी सद्भाव और मानवीय मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।

मंत्री ने कहा कि संत नामदेव जी महाराज की आध्यात्मिक विरासत नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। धार्मिक सम्मेलन के जरिए संत नामदेव जी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया जाएगा। कार्यक्रम में उनकी शिक्षाओं और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

जुलाना में पूर्व सैनिक के 22 वर्षीय बेटे की गोली मारकर हत्या, वारदात CCTV में कैद

Summer express, जींद। हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए पीजीआई ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...

संत नामदेव जी के 756वें प्रकाश उत्सव पर धार्मिक सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम नायब सैनी

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी संत नामदेव जी महाराज के 756वें प्रकाश उत्सव के अवसर पर आयोजित वार्षिक धार्मिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित संत नामदेव भवन में आयोजित किया जाएगा। हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर...

पलवल में पटवारी का निजी सहायक 3 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, पटवारी फरार

Summer express, सुन्दर कुंडू, पलवल। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हलका पटवारी के निजी सहायक यादराम को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रजिस्ट्री के दस्तावेजों को राजस्व रिकॉर्ड में ऑनलाइन दर्ज करने के बदले शिकायतकर्ता से...

शाहकोट में पराली जलाने वालों पर प्रशासन सख्त, जुर्माने के साथ जमाबंदी में लाल एंट्री

Summer express, शाहकोट । धान की पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शाहकोट प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में एसडीएम शाहकोट आदित्य गुप्ता और डीएसपी सरवन सिंह बल्ल के नेतृत्व में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की टीम ने नंगल अंबियां, रौंता, मंडाला, कोठा और चक्क गदाईपुर गांवों...

एम्स दिल्ली की बड़ी उपलब्धि, 22 किलो की महिला की जटिल सर्जरी सफल

Summer express, नई दिल्ली। एम्स दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 44 वर्षीय महिला की जटिल लैप्रोस्कोपिक हिस्टेरेक्टॉमी (दूरबीन से गर्भाशय निकालने की सर्जरी) सफलतापूर्वक की है। महिला की लंबाई महज 98 सेंटीमीटर और वजन केवल 22 किलोग्राम था। इसके अलावा, वह गंभीर ऑस्टियोपोरोसिस से भी पीड़ित थीं,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.