Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाणा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया दसवीं का पावन दिवस

गुरशरण सिंह | मोहाली
समर न्यूज

धन-धन अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के शहीदी स्थल गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाणा में दसवीं का पावन दिवस बड़ी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे श्री सहज पाठ साहिब के भोग के साथ हुई।
समागम के दौरान भाई अमरजीत सिंह रुपालों वालों के अंतरराष्ट्रीय ढाडी जत्थे ने धन-धन अमर शहीद जत्थेदार बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा वर्ष 1710 में सिख राज की स्थापना और 18वीं शताब्दी में अत्याचार एवं जुल्म के खिलाफ सिख योद्धाओं द्वारा दी गई अद्वितीय शहादतों का इतिहास संगत के सामने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई करनैल सिंह ने अपने मधुर गुरबाणी कीर्तन से संगत को निहाल किया। वहीं, गुरुद्वारा देगसर साहिब कटाणा के मुख्य ग्रंथी एवं शिरोमणि प्रचारक भाई सतनाम सिंह ने अपने धार्मिक प्रवचनों के माध्यम से खंडे-बाटे के अमृत का महत्व बताया। धार्मिक समागम में भाई तेजिंदर सिंह लुधियाना, भाई तरसेम सिंह बठिंडा वालों के अंतरराष्ट्रीय ढाडी जत्थे, भाई राजिंदर सिंह मानसा, ज्ञानी गगनदीप सिंह गुरुद्वारा नाडा साहिब, शिरोमणि प्रचारक भाई संदीप सिंह श्री आनंदपुर साहिब और भाई दविंदर सिंह के जत्थों ने भी धार्मिक प्रस्तुतियां दीं।
गुरुद्वारा सिंह शहीदां के हजूरी जत्थों में भाई इंदरजीत सिंह, भाई हरबख्श सिंह, भाई गुरमीत सिंह, भाई गुरनाम सिंह और भाई जसवंत सिंह ने कथा, कीर्तन, कविशरी और गुरमत विचारों के माध्यम से संगत को दिनभर हरि जस सुनाकर
निहाल किया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाणा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया दसवीं का पावन दिवस

गुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज धन-धन अमर शहीद जत्थेदार बाबा हनुमान सिंह जी के शहीदी स्थल गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाणा में दसवीं का पावन दिवस बड़ी श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं। धार्मिक...

नशे के खिलाफ अमेय फाउंडेशन का कैंडल मार्च

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज पंजाब में नशे की समस्या ने न जाने कितने परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। किसी मां की आंखें अपने बेटे की राह देखते-देखते नम हैं, तो कोई परिवार अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित है। इसी दर्द को आवाज देने और नशे के खिलाफ लोगों को एकजुट करने...

सांसद कार्तिकेय शर्मा की पहल से महाराजा अज्ज सरोवर के लिए 93.94 करोड़ रु. मंजूर

सांसद कार्तिकेय शर्मा को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र लिखकर दी स्वीकृति की जानकारी मैनपाल | कालकासमर न्यूज राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा की सक्रिय पहल से पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के महाराजा अज्ज सरोवर के विकास का रास्ता साफ हो गया है। केंद्र सरकार के...

चंडीगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता आप में शामिल; जरनैल ने कराया पार्टी में स्वागत

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज आगामी नगर निगम चुनावों से पहले चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ी मजबूती मिली है। कांग्रेस से जुड़े कई वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आप के चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह ने सभी नए साथियों को पार्टी में शामिल कराया...

सिख विरोधी हिंसा की बरसी पर रैली रखने से भाजपा ने उठाए तीखे सवाल

समर न्यूज। नई दिल्ली मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विपक्षी गठबंधन की रैली को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने रैली की तारीख पर सवाल उठाते हुए कहा है कि इसी दिन 1984...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.