Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पौंग झील में मछली उत्पादन बढ़ाने की पहल, विभाग ने छोड़े 13 लाख मछली के बीज

गुलशन धनोआ | देहरा-:पौंग जलाशय (महाराणा प्रताप झील) में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने बेही क्षेत्र में मछली के बीज जलाशय में छोड़े। इस दौरान मत्स्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर आंचल ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहीं।आंचल ठाकुर ने बताया कि प्रदेश के जलाशयों में हर वर्ष मछली उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के मछली बीज डाले जाते हैं।

 इसी अभियान के तहत इस वर्ष अब तक पौंग जलाशय में करीब 13 लाख मछली के बीज छोड़े जा चुके हैं। इनमें इंडियन मेजर कार्प (IMC) की कतला, रोहू और मृगल के साथ ग्रास कार्प की प्रजातियां शामिल हैं।उन्होंने बताया कि बेही में आयोजित अभियान के दौरान विशेष रूप से शुद्ध कतला प्रजाति के मछली बीज जलाशय में छोड़े गए। इस मौके पर जंबल पंचायत के प्रधान, देहरा फिश कोऑपरेटिव सोसाइटी के प्रधान, स्थानीय लोग और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, एडीएफ शिमला और एडीएफ पालमपुर ने पर्यवेक्षक के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

मछली उत्पादन बढ़ने से मजबूत होगी मछुआरों की आर्थिक स्थिति

डिप्टी डायरेक्टर आंचल ठाकुर ने कहा कि जलाशयों में मछली के बीज डालने का प्रमुख उद्देश्य भविष्य में मछली उत्पादन बढ़ाना और मछुआरों की आय में इजाफा करना है। पौंग जलाशय में मत्स्य आखेट यहां की फिश कोऑपरेटिव सोसाइटी से जुड़े कई परिवारों की आजीविका का मुख्य साधन है।उन्होंने कहा कि जलाशय में मछलियों की संख्या और उत्पादन बढ़ने से मछुआरों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। इससे उनकी आमदनी बढ़ने के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। विभाग मछुआरों के हितों को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष इस तरह के अभियान चला रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूंह में गो-तस्करों और क्राइम ब्रांच पुलिस के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल

Summer express, नूंह (मेवात)। नूंह जिले के सदर थाना क्षेत्र के घासेड़ा गांव में गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गो-तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग...

रायपुररानी तहसील में रजिस्ट्रियों का काम ठप, नियुक्ति के बाद भी क्लर्क ने नहीं संभाला कार्यभार

Summer express, रायपुररानी (पंचकूला)। रायपुररानी तहसील में जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों का काम प्रभावित होने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील पहुंच रहे लोगों को बिना काम पूरा हुए ही वापस लौटना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे...

अंबाला में 800 करोड़ रुपये की लागत से बना 1857 शहीदी स्मारक, 5 नवंबर को अमित शाह करेंगे लोकार्पण

Summer express, अंबाला। देश की आजादी की पहली लड़ाई यानी 1857 के विद्रोह में अंबाला की ऐतिहासिक भूमिका को नई पहचान मिलने जा रही है। अंबाला-दिल्ली हाईवे पर करीब 22 एकड़ जमीन में लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से 1857 शहीदी स्मारक तैयार किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को...

गोहाना के मुड़लाना गांव में मां और तीन बच्चों की मौत, सुसाइड नोट मिलने से जांच में जुटी पुलिस

Summer express, गोहाना। हरियाणा के गोहाना क्षेत्र के गांव मुड़लाना में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां एक महिला और उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 38 वर्षीय महिला रीमा, उसकी 11 वर्षीय बेटी रिहाना, 7 वर्षीय बेटी आरजू और 4 वर्षीय बेटा दुष्यंत शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने...

हरियाणा कैबिनेट की बैठक 3 नवंबर को, 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 3 नवंबर को मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है। यह बैठक सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जाएगा और कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। मंत्रिपरिषद के सचिव अनुराग रस्तोगी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.