Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इसी भ्रामक प्रचार का जवाब देने और भाजपा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने के लिए हरियाणा पहुंचे हैं।

वीरवार को करनाल में भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने अमित शाह का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है, बल्कि देश में इसकी शुरुआत वर्ष 1952 में हुई थी। इसके बाद 1957, 1967 और अन्य वर्षों में भी मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया जाता रहा है। वर्ष 2002 और 2004 के बाद अब 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष एसआईआर को लेकर बेबुनियाद आरोप लगाकर लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस के प्रचार की तुलना धुएं के गुब्बारे से करते हुए कहा कि जिस तरह धुआं आंखों में जलन पैदा करता है और वातावरण को प्रदूषित करता है, उसी तरह कांग्रेस का प्रचार भी देश में भ्रम फैलाने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमित शाह तथ्यों के माध्यम से विपक्ष के इन आरोपों का जवाब देंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व और मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता इस अभियान को प्रदेश के हर हिस्से तक पहुंचाएंगे। पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर और गांव-गांव जाकर लोगों को एसआईआर की प्रक्रिया और उसके उद्देश्यों की जानकारी देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतंत्र के प्रति विश्वास और नागरिक कर्तव्य की भावना के साथ जनता के बीच पहुंचने तथा विपक्ष की ओर से किए जा रहे भ्रामक प्रचार का जवाब देने का आह्वान किया।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि अमित शाह का हरियाणा की ऐतिहासिक धरती पर पहुंचना भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उनके मार्गदर्शन में पार्टी कार्यकर्ता अभियान को आगे बढ़ाएंगे और उनके संदेश को प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एसआईआर पर कांग्रेस ने फैलाया भ्रम, अमित शाह देंगे आरोपों का जवाब : नायब सैनी

Summer express, करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में भ्रम फैलाने और गलत जानकारी प्रसारित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एसआईआर के मुद्दे पर झूठ का गुब्बारा खड़ा कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया...

ब्रिटेन में फगवाड़ा के डॉक्टर की बेटी की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप

Summer express, फगवाड़ा । ब्रिटेन में फगवाड़ा के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. के.के. वर्मा की बेटी डॉ. शिवानी वर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। चाहल नगर निवासी डॉ. वर्मा के परिवार को बेटी की मौत की सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। घटना की खबर से पूरे इलाके में...

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमका लाहौल का सीबकथॉर्न, एक लीटर जूस के दाम 2 हजार रुपये तक पहुंचे

Summer express/मनमिंदर अरोड़ा | कुल्लू-:जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति का पारंपरिक उत्पाद सीबकथॉर्न अब देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। छरमा जूस के नाम से मशहूर इस उत्पाद की बढ़ती लोकप्रियता का असर अब इसकी कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। पिछले साल तक जिस सीबकथॉर्न जूस की...

14 साल से विधायक, 4 साल से मंत्री, फिर भी सड़क के लिए तरसे ग्रामीण…लोगों ने खुद जुटाया पैसा

Summer express/शिमला/संजू-: ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के सरकारी दावों के बीच डूबलु पंचायत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है। क्षेत्र के लोगों को सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए वर्षों तक इंतजार करना पड़ा। हालात ऐसे बने कि सरकारी...

हिमाचल के विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर संकट,60 दिन से आंदोलनरत शिक्षको ने प्रदेशव्यापी  आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविद्यालयों में वित्तीय स्वायत्तता, शिक्षकों की पदोन्नति और वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर शिक्षक पिछले करीब 60 दिनों से आंदोलनरत हैं। वीरवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी एकजुट हुए। इस दौरान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.