Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में अब मां से दूर नहीं रहेंगे बीमार नवजात, 29 SNCU होंगी अपग्रेड

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में भर्ती गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को अब इलाज के दौरान अपनी मां से अलग नहीं रहना पड़ेगा। राज्य सरकार नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल और उपचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश की सभी विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयों (SNCU) को मातृ-नवजात शिशु देखभाल इकाइयों (MNCU) में तब्दील करने की तैयारी कर रही है। इस नई व्यवस्था के तहत इलाज के दौरान मां को बच्चे के पास 24 घंटे रहने की सुविधा मिलेगी। साथ ही स्तनपान और नवजात की शुरुआती देखभाल में परिवार की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने इस योजना की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की नवजात देखभाल व्यवस्था को परिवार-केंद्रित बनाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य गंभीर रूप से बीमार, समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ मां और बच्चे के बीच संपर्क बनाए रखना है।

यह पहल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के ‘जीरो सेपरेशन’ मॉडल पर आधारित है। इसके तहत चिकित्सकीय स्थिति अनुकूल होने पर समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले शिशुओं को उनकी मां के पास रखा जाएगा। इससे इलाज के दौरान मां और बच्चे को अनावश्यक रूप से अलग नहीं रहना पड़ेगा। नई व्यवस्था में मां की मौजूदगी को उपचार प्रक्रिया का अहम हिस्सा बनाया जाएगा।

इस मॉडल में कंगारू मदर केयर (KMC) को भी विशेष महत्व दिया जाएगा। इसके तहत मां बच्चे को अपने सीने से लगाकर रखती है, जिससे दोनों के बीच त्वचा से त्वचा का संपर्क बना रहता है। इस प्रक्रिया से नवजात के शरीर का तापमान नियंत्रित रखने, स्तनपान को बढ़ावा देने और बच्चे के स्वास्थ्य में सुधार लाने में मदद मिलती है। इसके अलावा मां और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी मजबूत होता है।

नवजात शिशुओं को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा उपकरणों की संख्या भी बढ़ा रहा है। डॉ. सुमिता मिश्रा के अनुसार, प्रदेश की 29 विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयों में फिलहाल 54 वेंटिलेटर चालू हालत में उपलब्ध हैं। गंभीर रूप से बीमार बच्चों को सांस लेने में सहायता देने के लिए करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से 19 नए वेंटिलेटर खरीदे जा रहे हैं। इससे जरूरतमंद नवजात शिशुओं को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग की योजना प्रदेश की सभी 29 एसएनसीयू को फैमिली सेंटर्ड केयर मॉडल के तहत विकसित करने की है। इस व्यवस्था में केवल डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की भूमिका ही महत्वपूर्ण नहीं होगी, बल्कि बच्चे की देखभाल में माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों की भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

अधिकारियों के अनुसार, इस आधुनिक स्वास्थ्य मॉडल की शुरुआत हरियाणा में सबसे पहले अंबाला और कुरुक्षेत्र से की गई थी। अंबाला सिटी में देश की पहली जिला स्तरीय मातृ-नवजात शिशु देखभाल इकाई स्थापित की गई थी। इसके बाद कुरुक्षेत्र में भी इसी तरह की सुविधा शुरू की गई। दोनों जिलों में इस व्यवस्था के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद अब इसे पूरे प्रदेश में लागू करने की योजना बनाई गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को 1 नवंबर 2026 तक प्रदेश की एसएनसीयू को एमएनसीयू में अपग्रेड करने के निर्देश दिए थे। इस दिशा में काम तेजी से किया जा रहा है। योजना पूरी होने के बाद सरकारी अस्पतालों में भर्ती नवजात शिशुओं को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ मां की निरंतर देखभाल और परिवार का सहयोग भी मिल सकेगा। इससे नवजात शिशुओं के उपचार और शुरुआती विकास को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में अब मां से दूर नहीं रहेंगे बीमार नवजात, 29 SNCU होंगी अपग्रेड

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में भर्ती गंभीर रूप से बीमार नवजात शिशुओं को अब इलाज के दौरान अपनी मां से अलग नहीं रहना पड़ेगा। राज्य सरकार नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल और उपचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश की सभी विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाइयों (SNCU) को मातृ-नवजात शिशु देखभाल...

मनोहर लाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- दिल्ली रैली फ्लॉप, जनता का भरोसा भाजपा के साथ

Summer express, करनाल। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश की जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी के साथ है, जबकि कांग्रेस के पास न तो कोई ठोस मुद्दा बचा है और न ही जनता का समर्थन। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में कांग्रेस की ओर से...

कैथल में कांग्रेस सांसद कर्मबीर सिंह बौद्ध ने भाजपा पर साधा निशाना, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल

Summer express, कैथल (बलिंदर कुमार)। कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत राज्यसभा सांसद कर्मबीर सिंह बौद्ध कैथल पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और चुनाव प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया...

जींद की तीरंदाज कीर्ति शर्मा को गोल्ड के बावजूद नहीं मिला 3 करोड़ का ऑफर लेटर

Summer express, जींद। हरियाणा सरकार की खेल नीति के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने के दावों के बीच एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज कीर्ति शर्मा का मामला चर्चा में है। जींद जिले के गांव रिटोली की रहने वाली कीर्ति शर्मा को गोल्ड मेडल जीतने...

हरियाणा में 58 साल में रिटायर दिव्यांग कर्मचारियों को दोबारा नौकरी नहीं, सरकार ने जारी किए निर्देश

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 58 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त किए जा चुके दिव्यांग कर्मचारियों की दोबारा सेवा में वापसी को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। सरकार ने साफ किया है कि जिन दिव्यांग कर्मचारियों को 58 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त कर सेवा से मुक्त किया जा चुका है,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.