Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतपाल को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मिली पैरोल

समर न्यूज | अमृतसर

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह को अपनी दादी माता चरण कौर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक दिन की पैरोल मिली है। अमृतसर की स्थानीय अदालत ने उन्हें 14 नवंबर को इसके लिए अनुमति दी है। उनके वकील करमवीर सिंह ने इसकी जानकारी दी। चरण कौर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह को तीन दिन और उनके एक अन्य रिश्तेदार सुखमन सिंह को दो दिन की पैरोल दी गई है। हालांकि, अमृतपाल को पंजाब लाने और अंतिम संस्कार में उनकी मौजूदगी सुनिश्चित करने को लेकर समय की चुनौती सामने आई है। अदालत के आदेश में उनकी आवाजाही और सुरक्षा से जुड़ी शर्तें भी महत्वपूर्ण होंगी। हालांकि, अदालत से विस्तृत लिखित आदेश मिलने के बाद अमृतपाल के वकील ने आगे की कानूनी प्रक्रिया का संकेत दिया है। उनका कहना है कि असम से पंजाब तक अमृतपाल को लाने की व्यवस्था 14 नवंबर तक संभव नहीं हो पाएगी। इसलिए अंतिम संस्कार की तारीख 17 नवंबर करने के लिए अदालत में संशोधन आवेदन दाखिल किया जाएगा।
{परिवार ने टाल दिया था अंतिम संस्कार: चरण कौर का निधन आठ नवंबर को हुआ था। इसके बाद परिवार ने अमृतपाल को अंतिम संस्कार में शामिल होने का अवसर दिलाने के लिए उनका अंतिम संस्कार स्थगित कर दिया था। वारिस पंजाब दे संगठन ने भी इस मामले में केंद्र और पंजाब सरकार से हस्तक्षेप की मांग की थी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जलवायु सम्मेलन में मनोज ने उठाई विकासशील देशों के हक की आवाज

समर न्यूज | चंडीगढ़ तुर्की में आयोजित वैश्विक जलवायु आयोजन में चंडीगढ़ की सेवा ही संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज कुमार चंदेल ने भाग लेकर जलवायु परिवर्तन से जुड़ी वैश्विक चुनौतियों और विकासशील देशों के अधिकारों को प्रमुखता से उठाया।उन्होंने कहा कि जलवायु संकट से निपटने की जिम्मेदारी सभी देशों की है, लेकिन ऐतिहासिक रूप...

मगौली कूड़ा प्रबंधन संयंत्र का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, पंजाब सरकार से मांगी स्थिति रिपोर्ट

{पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने दायर की जनहित याचिका, सभी संबंधित पक्षों को तीन दिसंबर के लिए नोटिसगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुश समर न्यूज | मोहाली मोहाली में लगातार गंभीर होती जा रही कूड़े की समस्या और इसके स्थायी समाधान के लिए प्रस्तावित समगौली ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र का मामला पंजाब एवं हरियाणा...

श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने की जरूरत : पहलवान गिल

गुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रोग्रेसिव वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) मोहाली और फेज-4 के निवासियों की ओर से प्रभात फेरी एवं गुरमत समागम का आयोजन किया गया। यह समागम एसोसिएशन के प्रधान हरबंस सिंह कंवल, वरिष्ठ उपप्रधान करण जौहर,...

मोदी सरकार का फैसला कैंसर पीड़ितों व उनके परिवार वालों के लिए बड़ी राहत : संजीव वशिष्ट

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज केंद्र सरकार की ओर से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 1364 दवाओं की कीमतों में कटौती करने के फैसले का भाजपा जिला मोहाली के अध्यक्ष संजीव वशिष्ट ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे कैंसर पीड़ित मरीजों और उनके परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक राहत देने वाला ऐतिहासिक और...

महानतम सामाजिक क्रांतिकारियों मेंसे एक थे श्री गुरु नानक देव: कटारिया

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने श्री गुरु नानक देव जी को विश्व के महानतम आध्यात्मिक एवं सामाजिक क्रांतिकारियों में से एक बताते हुए कहा कि उन्होंने सदियों पुराने अंधविश्वासों, कर्मकांड, जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानताओं को चुनौती दी तथा मानवता को सत्य, समानता, करुणा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.