Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गांव सौंंटी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र जनता के मत से चलता है, न कि सत्ता के मनमाने फैसलों से। यदि मतदाता सूचियों से नाम हटाए जाने या मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं, तो सरकार और संबंधित संस्थाओं को उनका जवाब देना चाहिए।

राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में निर्मल सिंह ने कहा कि जनता का वोट लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। मताधिकार की सुरक्षा को लेकर उठने वाले सवालों को नजरअंदाज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवालों पर जवाब देने से बच रही है। कांग्रेस इस मुद्दे को गांव-गांव और चौपाल-चौपाल तक पहुंचाकर जनता को जागरूक करेगी।

निर्मल सिंह ने कहा कि चुनाव केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास की कसौटी होते हैं। जनता के वोट से सत्ता में आने वालों की जिम्मेदारी है कि वे मतदाता के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्ष 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में कथित अनियमितताओं, मतदाता सूचियों से पात्र लोगों के नाम हटने और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अन्य सवालों की पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि सत्ता का अहंकार मतदाता के अधिकारों से बड़ा नहीं हो सकता।

कार्यक्रम में अभियान के पर्यवेक्षक एवं हरियाणा यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक रवि जोशी, पूर्व विधायक जसबीर मलौर सहित कई कांग्रेस नेताओं ने भी अपने विचार रखे। रवि जोशी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने की पहल है। चौपालों के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची की जांच करने, अपने वोट का महत्व समझने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूक किया जा रहा है।

रवि जोशी ने बताया कि बूथ स्तर पर वोट रक्षक और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की टीमें भी इस दिशा में काम करेंगी। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में किसी पात्र नागरिक का नाम छूटना गंभीर विषय है, क्योंकि इससे उसके लोकतांत्रिक अधिकार पर असर पड़ सकता है। चुनावी प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अभियान के पर्यवेक्षक दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लोकतांत्रिक तरीके से उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। इसके लिए मतदाता सूचियों की जांच और चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है।

निर्मल सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि मताधिकार की सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की मजबूती केवल चुनाव कराने से नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया में जनता का भरोसा बनाए रखने से आती है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने, मतदाता सूचियों का सत्यापन कराने और किसी भी पात्र मतदाता के अधिकारों की अनदेखी न होने देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वोट किसी सरकार की जागीर नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है।

इस अवसर पर जिला ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश मेहला, शहरी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान, रोहित शर्मा विशु, प्रतीक चौधरी, जिला यूथ कांग्रेस प्रधान हरमन हैरी, दलबीर सिंह सरपंच, राम कुमार पूर्व सरपंच, राजा दानीपुर, ग्रामीण कांग्रेस महासचिव शंटी शेखूपुर, कमल बाछल, ग्रामीण कांग्रेस सचिव शिंगारा सिंह, अजायब सिंह सरपंच सौंंटी, सुखदेव सिंह, जगत राम मेहला, रणधीर सिंह, गुरजंट सिंह सोंटा, इकबाल सिंह, गुरमेल सिंह, विशाल, नछतर सिंह, मलकीत सिंह, सुशील और सुरेंद्र सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब-हिमाचल सीमा पर सुरक्षा कड़ी करने के निर्देश, डीआईजी ने की समन्वय बैठक

Summer express, होशियारपुर | आगामी विधानसभा चुनावों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने पुलिस अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने होशियारपुर में जालंधर रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और हिमाचल प्रदेश के होशियारपुर से...

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express, अंबाला , अंकुर कपूर | कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत गांव सौंंटी में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी निर्मल सिंह ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता...

हिसार में पराली के तुड़े को लेकर विवाद के बाद पिकअप चालक की चाकू मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Summer express, हिसार | हिसार के बालसमंद-गालड़ रोड पर पराली के तुड़े को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पुरानी कहासुनी की रंजिश में दो युवकों ने एक पिकअप चालक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से...

पंजाब में भाजपा जल्द जारी करेगी उम्मीदवारों की सूची, नायब सैनी ने आप और कांग्रेस पर बोला हमला

Summer express, जालंधर | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा की रणनीति पर बात की। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्द ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...

चेवेल्ला में सेना का ट्रक पेड़ से टकराया, आठ जवान घायल

Summer express, हैदराबाद | तेलंगाना के चेवेल्ला इलाके में शुक्रवार सुबह सेना का एक ट्रक सड़क हादसे का शिकार हो गया। ट्रक के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराने के कारण उसमें सवार सेना के आठ जवान घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए गोलकोंडा स्थित सेना के अस्पताल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.