Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साढौरा में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची नगरपालिका टीम पर हमला, सचिव समेत तीन घायल

Summer express, साढौरा | यमुनानगर जिले के साढौरा में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची नगरपालिका की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कब्जाधारकों ने नगरपालिका सचिव समेत कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन पर ईंट-पत्थर बरसाए। इस घटना में सचिव नितिन वत्स, पटवारी रुस्तम अली और एक अन्य कर्मचारी घायल हो गए। घटना से नाराज नगरपालिका कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

नगरपालिका सचिव नितिन वत्स ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किए जाने की सूचना मिलने के बाद वह पटवारी रुस्तम अली, विक्रम और अन्य कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीम ने जब निर्माण कार्य रुकवाने का प्रयास किया तो साढौरा निवासी राममूर्ति और उसके परिजनों के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि कब्जाधारकों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन पर ईंट-पत्थर भी फेंके गए।

हमले में सचिव, पटवारी और एक अन्य कर्मचारी को चोटें आईं। मारपीट के दौरान कर्मचारियों के कपड़े भी फट गए। इसके बाद घायल कर्मचारियों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। सचिव ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने न केवल सरकारी कर्मचारियों को चोट पहुंचाई, बल्कि उनकी सरकारी ड्यूटी में भी बाधा डाली।

नितिन वत्स के अनुसार, संबंधित व्यक्ति को सरकारी जमीन पर कब्जा करने से रोकने के लिए पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका था। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। इसके बावजूद छुट्टियों के दौरान जमीन पर नींव भरने और निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर नगरपालिका की टीम मौके पर कार्रवाई करने पहुंची थी।

वहीं, थाना प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि नगरपालिका की शिकायत पर सात नवंबर को संबंधित पक्ष को थाने बुलाया गया था। उस समय उन्होंने लिखित में आश्वासन दिया था कि सरकारी जमीन पर आगे कोई निर्माण नहीं किया जाएगा। एसएचओ के मुताबिक, वीरवार को नगरपालिका कर्मचारियों ने पुलिस से सुरक्षा मांगे बिना अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू की थी। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जाएगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।घटना के विरोध में नगरपालिका कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में धरना देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम और मानेसर की हवा हुई बेहद खराब, 24 घंटे में AQI में फिर बढ़ोतरी

Summer express, गुरुग्राम | साइबर सिटी गुरुग्राम और औद्योगिक क्षेत्र मानेसर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है। सुबह के समय धुंध के साथ जहरीली हवा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI)...

साढौरा में सरकारी जमीन से कब्जा हटाने पहुंची नगरपालिका टीम पर हमला, सचिव समेत तीन घायल

Summer express, साढौरा | यमुनानगर जिले के साढौरा में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवाने पहुंची नगरपालिका की टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कब्जाधारकों ने नगरपालिका सचिव समेत कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन पर ईंट-पत्थर बरसाए। इस घटना में सचिव नितिन वत्स, पटवारी रुस्तम अली...

गुरुग्राम की नई बस्ती में युवक पर हमला, 4-5 युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा

Summer express,गुरुग्राम (अनुज पंचाल) | गुरुग्राम के नई बस्ती इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 4 से 5 युवकों ने मिलकर नितिन कुमार को घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया...

यमुनानगर के सरावां गांव में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 6 वर्षीय बच्चे की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Summer express, यमुनानगर | यमुनानगर जिले के साढौरा क्षेत्र के गांव सरावां में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बच्चे का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया...

22 नवंबर को सजेगा केंद्रीय विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, मुख्य अतिथि होंगे CJI जस्टिस सूर्यकांत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 22 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। समारोह में भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने धर्मशाला में पत्रकार वार्ता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.