Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस भवन में मनाई गई प्रथम प्रधानमंत्री पं. नेहरू की जयंती

गुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुश
समर न्यूज | मोहाली

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाई गई। इस कार्यक्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के जिला मोहाली अध्यक्ष पहलवान अमरजीत सिंह गिल विशेष रूप से उपस्थित हुए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम के उपरांत बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता पहलवान अमरजीत सिंह गिल ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाई जाती है। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उन्हें चाचा नेहरू के नाम से जाना जाता है।
इस अवसर पर पुष्पिंदर शर्मा, कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजवंत राय शर्मा, हैप्पी खेड़ा, खरड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी विजय शर्मा टिंकू, गुरविंदर बाली, ईटीओ मनजीत सिंह, दिनेश कुमार रिंकू, सिद्धार्थ गौतम, रणजीत नगलियां सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधायक मदन लाल बग्गा ने उत्तरी वर्करों को दिए स्मार्ट फोन

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा उत्तरी में आंगनबाड़ी वर्करों के कामकाज को डिजिटल बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने कदम उठाया है। सरकार की ओर से क्षेत्र की आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने वर्करों को फोन सौंपते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से जुड़ने...

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जमालपुर की एचएम कालोनी से नगर कीर्तन निकाला

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पंज प्यारों की अगुवाई में जमालपुर की एच एम कालोनी से बड़ी श्रद्धा पूर्वक निकाला गया।मार्ग में संगत ने पुष्प वर्षा,स्वागती मंच व लंगर लगाकर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत...

7 करोड़ पानी में! उद्घाटन के बाद भी नहीं खुला पूल का ताला, डेढ़ साल से जनता इंतजार में

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना में सरकारी लापरवाही का ऐसा नमूना सामने है, जहां जनता के 7 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन लोगों को एक दिन भी सुविधा नहीं मिली। रख बाग में बना ऑल वेदर स्विमिंग पूल सरकारी सिस्टम की नाकामी का स्मारक बन गया है। जुलाई 2025 में निर्माण पूरा...

खरड़ हलके में तीन गांवों के करीब एक हजार से अधिक लोग भाजपा में शामिल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा ने खरड़ विधानसभा हलके में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए तीन गांवों में बड़ी सेंध लगाने का दावा किया है। गुढ़ा, कसौली और जयंती माजरी गांवों के करीब एक हजार लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें 250...

वार्ड-21 में गुरप्रीत कौर लाडी के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार तेज

मुस्कान | चंडीगढ़समर न्यूज नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर-21 में आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। पार्टी उम्मीदवार गुरप्रीत कौर लाडी ने सेक्टर 47-A में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।गुरप्रीत कौर लाडी ने कहा कि वार्ड में पिछले पांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.