Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में पिता पर परिवार को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप, सात वर्षीय बेटा झुलसा

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला)। फरीदाबाद में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और बच्चों को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने का गंभीर आरोप लगा है। घटना में परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बच गए, जबकि सात वर्षीय बच्चे के पैर आग की चपेट में आने से झुलस गए। घायल बच्चे को उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और पिछले कई वर्षों से उसके साथ मारपीट करता आ रहा है।

बाटा चौक स्थित रामनगर निवासी 35 वर्षीय रेणु ने बताया कि उसकी शादी करीब 20 साल पहले रामनगर निवासी राजू (40) के साथ हुई थी। उसका पति नशा करता है और कोई कामकाज नहीं करता। पति के लगातार उत्पीड़न और मारपीट से परेशान होकर वह करीब डेढ़ साल पहले अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी थी। फिलहाल वह लाल कोठी के पास किराये के मकान में रह रही है और एक कोठी में बच्चों की देखभाल का काम करके परिवार का गुजारा कर रही है।

रेणु के अनुसार, उसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। उसके साथ अभी चार बच्चे रहते हैं, जिनमें देव (17), दिशा (14), राज (12) और वंश (7) शामिल हैं। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट कर चुका है। एक बार उसने चाकू से हमला करने का भी प्रयास किया था। इसी वजह से उसने बच्चों के साथ पति से अलग रहने का फैसला लिया था।

महिला ने बताया कि रविवार को उसकी छुट्टी थी। उसका बड़ा बेटा देव पानी के प्लांट पर काम करने के लिए घर से निकल गया था। वह अपनी बेटी दिशा और दोनों बेटों राज व वंश के साथ कमरे में सो रही थी। उनका कमरा सड़क की तरफ है और उसमें एक खिड़की लगी हुई है। आरोप है कि इसी दौरान उसका पति खिड़की के पास पहुंचा और पर्दा हटाकर सो रहे परिवार पर पेट्रोल जैसा ज्वलनशील पदार्थ छिड़क दिया। इसके बाद उसने आग लगा दी।

कपड़ों में आग लगते ही कमरे में अफरा-तफरी मच गई। महिला और उसके बच्चों ने किसी तरह खुद को आग से बचाया, लेकिन सात वर्षीय वंश इसकी चपेट में आ गया। उसके पैर झुलस गए। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया है।

रेणु ने आरोप लगाया कि उसका पति पिछले तीन दिनों से लगातार उनके किराये के कमरे पर आ रहा था। हालांकि, उसे अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह की घटना को अंजाम दे सकता है। महिला का कहना है कि वह नशे का आदी है और वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती, लेकिन उसका पति उसे जबरन अपने साथ रखने का दबाव बनाता है।

अभी पुलिस को नहीं मिली लिखित शिकायत

संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगाने के लिए किस ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल किया गया। चिकित्सकों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विधायक मदन लाल बग्गा ने उत्तरी वर्करों को दिए स्मार्ट फोन

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा उत्तरी में आंगनबाड़ी वर्करों के कामकाज को डिजिटल बनाने की दिशा में पंजाब सरकार ने कदम उठाया है। सरकार की ओर से क्षेत्र की आंगनबाड़ी वर्करों को स्मार्ट फोन वितरित किए गए। विधायक चौधरी मदन लाल बग्गा ने वर्करों को फोन सौंपते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक से जुड़ने...

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में जमालपुर की एचएम कालोनी से नगर कीर्तन निकाला

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया व पंज प्यारों की अगुवाई में जमालपुर की एच एम कालोनी से बड़ी श्रद्धा पूर्वक निकाला गया।मार्ग में संगत ने पुष्प वर्षा,स्वागती मंच व लंगर लगाकर नगर कीर्तन का भव्य स्वागत...

7 करोड़ पानी में! उद्घाटन के बाद भी नहीं खुला पूल का ताला, डेढ़ साल से जनता इंतजार में

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना में सरकारी लापरवाही का ऐसा नमूना सामने है, जहां जनता के 7 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए, लेकिन लोगों को एक दिन भी सुविधा नहीं मिली। रख बाग में बना ऑल वेदर स्विमिंग पूल सरकारी सिस्टम की नाकामी का स्मारक बन गया है। जुलाई 2025 में निर्माण पूरा...

खरड़ हलके में तीन गांवों के करीब एक हजार से अधिक लोग भाजपा में शामिल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच भाजपा ने खरड़ विधानसभा हलके में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए तीन गांवों में बड़ी सेंध लगाने का दावा किया है। गुढ़ा, कसौली और जयंती माजरी गांवों के करीब एक हजार लोगों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें 250...

वार्ड-21 में गुरप्रीत कौर लाडी के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार तेज

मुस्कान | चंडीगढ़समर न्यूज नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर-21 में आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार तेज हो गया है। पार्टी उम्मीदवार गुरप्रीत कौर लाडी ने सेक्टर 47-A में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।गुरप्रीत कौर लाडी ने कहा कि वार्ड में पिछले पांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.