Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में चोरों का आतंक, एक ही रात में पांच बाइक चोरी, वारदातें सीसीटीवी में कैद

Summer express, गुरुग्राम, अनुज पंचाल। शहर के समसपुर गांव और सेक्टर-51 में वाहन चोरों ने आतंक मचा रखा है। चोरों ने एक ही रात में अलग-अलग स्थानों से पांच मोटरसाइकिल चोरी कर लीं। राधा-कृष्ण मंदिर के आसपास की गलियों को निशाना बनाते हुए चोर घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों को लेकर फरार हो गए। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में दहशत और रोष का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदातें रात करीब सवा नौ बजे से सुबह चार बजे के बीच हुईं। इस दौरान चोरों ने घरों के बाहर खड़ी पांच मोटरसाइकिलों पर हाथ साफ कर दिया। इनमें घर की पार्किंग में खड़ी मोटरसाइकिल भी शामिल है। चोरों ने बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दिया, जिससे क्षेत्र में वाहन सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है।

मोटरसाइकिल चोरी की तीन वारदातें आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। पीड़ितों ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है, ताकि आरोपितों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। इससे लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी है।

समसपुर गांव और सेक्टर-51 के निवासियों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रात के समय पुलिस की निगरानी मजबूत होनी चाहिए, ताकि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही पीड़ितों की मोटरसाइकिलें जल्द बरामद कर चोरी की वारदातों में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.