Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचएयू की मूंग की दो उन्नत किस्मों के बीजों का देशभर में होगा विस्तार, निजी कंपनी से समझौता

Summer express, हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) की ओर से विकसित उन्नत फसल किस्मों के बीजों की मांग लगातार बढ़ रही है। अधिक उत्पादन क्षमता, बेहतर गुणवत्ता और रोगों से लड़ने की क्षमता के कारण विश्वविद्यालय की किस्में किसानों के बीच लोकप्रिय हो रही हैं। इन बीजों को देश के विभिन्न राज्यों के किसानों तक पहुंचाने के लिए विश्वविद्यालय निजी बीज कंपनियों के साथ साझेदारी कर रहा है। इसी कड़ी में गुवाहाटी की निजी कंपनी मजेस्टिक इंपैक्स के साथ भी समझौता ज्ञापन किया गया है। इसके तहत विश्वविद्यालय की मूंग की उन्नत किस्मों के बीजों का उत्पादन और वितरण व्यापक स्तर पर किया जा सकेगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज ने बताया कि किसानों को बदलती जलवायु के अनुकूल, अधिक पैदावार देने वाली और रोग प्रतिरोधी फसल किस्में उपलब्ध करवाने के लिए लगातार अनुसंधान एवं विकास कार्य किए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि वैज्ञानिक शोध के माध्यम से विकसित उन्नत बीज अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचें। इसके लिए निजी कंपनियों के साथ समझौते किए जा रहे हैं, ताकि गुणवत्तापूर्ण बीजों का उत्पादन और आपूर्ति बड़े स्तर पर सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने बताया कि मूंग की एमएच 1772 और एमएच 1142 किस्में कम समय में पककर तैयार होने, अच्छी पैदावार देने और कई रोगों के प्रति प्रतिरोधक क्षमता के कारण किसानों के लिए लाभकारी साबित हो सकती हैं।

समझौते पर विश्वविद्यालय की ओर से अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग और कंपनी की ओर से एग्जीक्यूटिव मेंबर नीरज अग्रवाल ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज भी मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि मूंग की एमएच 1772 किस्म को उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र के राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में खरीफ मौसम के दौरान खेती के लिए अधिसूचित किया गया है। वहीं, एमएच 1142 किस्म को उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्रों में खरीफ की खेती के लिए अधिसूचित किया गया है।

दोनों किस्में 63 से 70 दिनों में पककर तैयार हो जाती हैं। इनकी पौधों की बौनी बनावट के कारण फसल के गिरने की आशंका कम रहती है। साथ ही फलियां पकने पर चटककर बिखरती नहीं हैं, जिससे किसानों को कटाई के दौरान होने वाले नुकसान से बचने में मदद मिलती है।

ये किस्में मूंगबीन पीला मोजेक विषाणु, वेब ब्लाइट, उड़द पत्ती सिकुड़न विषाणु और पत्ती मरोड़ विषाणु जैसे रोगों के प्रति प्रतिरोधी हैं। इसके अलावा सर्कोस्पोरा पत्ती धब्बा, एन्थ्रेक्नोज, जड़ सड़न, जीवाणु पत्ती धब्बा और मैक्रोफोमिना ब्लाइट जैसे रोगों के प्रति इनमें मध्यम स्तर की प्रतिरोधक क्षमता है। सफेद मक्खी, थ्रिप्स, फली के कीट और फली छेदक का प्रकोप भी इन किस्मों में अपेक्षाकृत कम पाया जाता है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, विभिन्न राज्यों में एमएच 1772 की औसत उपज 13 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और अधिकतम संभावित उपज 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक है। वहीं, एमएच 1142 की औसत उपज 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर और अधिकतम संभावित उपज 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर बताई गई है।

इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रमेश गोयल, डॉ. एसके पाहुजा, डॉ. एसके तेहलान, मीडिया सलाहकार डॉ. संदीप आर्य, डॉ. वीरेंद्र मोर, डॉ. योगेश जिंदल, डॉ. अनुराग और डॉ. पवन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

संत रविदास जी के 650वें जयंती वर्ष पर निकलेगी समरसता संकल्प यात्रा, हरियाणा के 23 जिलों में होंगे कार्यक्रम

Summer express/सिरसा ,विजय कुमार-:पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज ने समाज को समानता, सद्भाव और भाईचारे का जो मार्ग दिखाया था, वह आज भी प्रासंगिक है। उनके 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाली समरसता संकल्प यात्रा सामाजिक एकता को मजबूत करने...

अम्बाला में अयोध्या की तर्ज पर बनेगा भव्य श्रीराम मंदिर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की 51 लाख रुपये देने की घोषणा

Summer express/अम्बाला-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अम्बाला की पावन धरती पर बनने वाला श्रीराम मंदिर श्रद्धा और आस्था का भव्य केंद्र होगा। इस मंदिर का निर्माण अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की तर्ज पर किया जाएगा। मंदिर के निर्माण के बाद अम्बाला आने वाले श्रद्धालुओं को यहां अयोध्या के भव्य मंदिर...

धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने का प्रस्ताव पारित, एडवोकेट रोहित शर्मा ने सरकार का जताया आभार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव पारित होने पर हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित शर्मा ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे...

मच्छी मंडी में दुकानदारों की समस्याएं सुनने पहुंचे चेयरमैन गिल, नए बाथरूम बनवा कर दी राहत

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज ताजपुर रोड स्थित मच्छी मंडी में दुकानदारों को पेश आ रही समस्याओं का जायजा लेने के लिए मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल और सचिव गुरदीप सिंह खंगूड़ा ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मछली मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दुकानदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।एसोसिएशन की ओर...

पूर्व मंत्री शरणजीत ढिल्लों के भाई जगतार सिंह ढिल्लों का निधन

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका साहनेवाल के अंतर्गत आते गांव भागपुर के सरपंच गगनदीप सिंह ढिल्लों को उस समय गहरा सदमा पहुंचा, जब उनके पूजनीय पिता जगतार सिंह ढिल्लों अचानक इस दुनिया को अलविदा कह गए।स्वर्गीय जगतार सिंह ढिल्लों पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज शरणजीत सिंह ढिल्लों तथा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.