Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लाल डोरा संपत्तियों का रिकॉर्ड अब घर बैठे देख सकेंगे लोग, 90 दिन में दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों से जुड़ी पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में नई पहल की गई है। अब स्वामित्व पोर्टल के माध्यम से लोग घर बैठे अपनी प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड देख सकेंगे और उसमें किसी भी तरह की त्रुटि मिलने पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इससे उन लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से संपत्ति के दस्तावेजों में सुधार और मालिकाना हक से जुड़े मामलों को लेकर सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं।

दरअसल, लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार करने और प्रॉपर्टी आईडी जारी करने की जिम्मेदारी पहले पंचायत विभाग के पास थी। इस प्रक्रिया के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में रिकॉर्ड में गड़बड़ियां सामने आई थीं। कहीं संपत्ति के मालिक के रूप में किसी दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कर दिया गया तो कहीं हिस्सेदारी, क्षेत्रफल, सीमाओं और संपत्ति की पहचान से संबंधित विवरण गलत पाए गए। इन त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

अब स्वामित्व पोर्टल पर ऑनलाइन दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। पोर्टल पर पूरे हरियाणा का नक्शा दिया गया है, जिसमें लाल डोरा क्षेत्र की सीमाएं भी दर्शाई गई हैं। नागरिक अपने नाम, प्रॉपर्टी आईडी, आधार नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से अपनी संपत्ति का विवरण देख सकेंगे। रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की गलती मिलने पर 90 दिनों की निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद राजस्व विभाग तहसील स्तर पर शिकायतों की जांच कर उनका निपटारा करेगा।

इस व्यवस्था के तहत संपत्ति से संबंधित कई तरह की गलतियों को ठीक कराने का अवसर मिलेगा। इनमें खरीद-फरोख्त के बाद नए मालिक का नाम दर्ज कराना, गलत मालिक का नाम बदलवाना, हिस्सेदारी में सुधार, क्षेत्रफल या माप संबंधी त्रुटियां दूर करना और रिकॉर्ड में छूटे हुए हिस्से को शामिल कराना जैसे मामले शामिल हैं। इसके अलावा दो संपत्तियों को जोड़ने, एक संपत्ति को अलग-अलग हिस्सों में बांटने और संपत्ति का गलत प्रकार दर्ज होने जैसी समस्याओं के समाधान के लिए भी आपत्ति दी जा सकेगी।

लाल डोरा क्षेत्र में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। लंबे समय से दस्तावेजों में गलतियों के कारण संपत्ति के मालिकाना हक को लेकर परेशान लोगों को अब ऑनलाइन माध्यम से अपना पक्ष रखने का अवसर मिलेगा। राजस्व विभाग की ओर से तहसील स्तर पर जांच और शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था से उम्मीद है कि पुराने रिकॉर्ड की त्रुटियों को दूर करने की प्रक्रिया आसान और व्यवस्थित हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending

ब्रेजा कार की जिद में दूल्हे ने तोड़ी शादी! 8-9 लाख की ऑरा कार भी नहीं आई पसंद, बारात लेकर लौटा दिल्ली पुलिस का जवान

Summer express/सोनीपत/ रमेश कुमार : सोनीपत में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर शादी तोड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दिल्ली पुलिस में तैनात दूल्हे को शादी में ब्रेजा कार चाहिए थी, जबकि दुल्हन के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार 8 से 9 लाख रुपये की हुंडई ऑरा कार बुक करवाई...

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.