Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ : एक के पैर में लगी गोली, दूसरा गिरफ्तार

Summer express, पलवल (सुन्दर कुंडू)। पलवल में लूट की वारदातों को अंजाम देने और एसपीओ को थार गाड़ी से टक्कर मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में सिहोल गांव निवासी ओमबीर उर्फ ओमी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जबकि उसके साथी दीघोट निवासी गौरव को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और चार खाली कारतूस के खोल बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ 17 नवंबर की रात पियूष सिटी इलाके में हुई। एवीटी स्टाफ हथीन के प्रभारी जगमेंद्र सिंह और एएनसी प्रभारी हनीश खान की टीमें पलवल-सोहना रोड पर ककराली मोड़ के पास मौजूद थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पियूष सिटी में दो संदिग्ध युवक हथियारों के साथ बैठे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने दो टीमें गठित कीं। एक टीम का नेतृत्व एवीटी प्रभारी जगमेंद्र सिंह और दूसरी का नेतृत्व एएनसी प्रभारी हनीश खान कर रहे थे। दोनों टीमें सरकारी वाहनों की लाइट बंद कर मौके पर पहुंचीं और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिसकर्मियों ने अपनी पहचान बताते हुए दोनों युवकों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। आरोप है कि इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली टीम प्रभारी के बाएं कान के पास से गुजर गई।

पुलिस ने जवाब में हवाई फायर कर बदमाशों को चेतावनी दी, लेकिन आरोप है कि दूसरे युवक ने अपने साथी को पुलिसकर्मियों पर हमला करने के लिए उकसाया। इसके बाद पहले बदमाश ने दोबारा गोली चला दी। पुलिस के मुताबिक, बदमाश ने फिर हथियार ताना तो टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान गोली ओमबीर उर्फ ओमी के दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी। वहीं, उसके साथी गौरव को पुलिस ने काबू कर लिया।

पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और चार चले हुए कारतूस के खोल बरामद किए। शहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 221, 132, 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपी पलवल-हथीन रोड पर ट्रक चालकों से लूटपाट की वारदातों में शामिल बताए जा रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने दो ट्रक चालकों को लूटा था और इसके बाद तीसरे ट्रक चालक के साथ मारपीट कर उसे अगवा कर लिया था। बदमाश चालक को अपनी थार गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे। इसी दौरान डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। एसपीओ ने थार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे गाड़ी से टक्कर मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए थे।

डीएसपी मुख्यालय नरेंद्र खटाना ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थीं। मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घायल बदमाश का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें कार्रवाई कर रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...

शादी से लौट रहे परिवारों पर टूटा काल,भीषण सड़क हादसे में दो की मौत, कई घायल

Summer express/करनाल,  (राकेश कुमार शर्मा)-:करनाल में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दो परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया। ओएसडी कट से अमृतधारा की ओर जाने वाले मार्ग पर बीती रात दो कारों के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार डिवाइडर को पार करते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.