Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डीआईजी व एसएसपी ने देर रात दोराहा थाने का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा का लिया जायजा

अशवनी पाहवा | लुधियाना
समर न्यूज

पुलिस जिला खन्ना में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा सुरक्षा प्रबंधों की जमीनी हकीकत जांचने के लिए वीरवार देर रात डीआईजी लुधियाना रेंज और एसएसपी खन्ना ने पुलिस थाना दोराहा का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान एसपी (डी) खन्ना, डीएसपी पायल और थाना दोराहा के एसएचओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। वरिष्ठ अधिकारियों के अचानक थाने पहुंचने से पुलिस महकमे में हलचल देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान डीआईजी और एसएसपी ने थाने में रखे पुलिस रिकॉर्ड की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न रजिस्टरों, पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा से जुड़े इंतजामों की जांच की। इसके साथ ही थाने में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया गया। अधिकारियों ने पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
वरिष्ठ अधिकारियों ने एसपी (डी), डीएसपी पायल, एसएचओ दोराहा और थाने के अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में पुलिस जिला खन्ना की मौजूदा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिले में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पुलिस अधिकारी और कर्मचारी अपनी ड्यूटी के प्रति पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।
डीआईजी और एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। किसी भी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति पैदा होने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देरी किए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। पुलिस कर्मचारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करने के लिए भी कहा गया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दीक्षांत समारोह में  सीजेआई सूर्यकांत का विद्यार्थियों को संदेश, बोले- जीवन में ऊंचाई पाने के लिए संघर्ष के साथ टीमवर्क भी जरूरी

Summer express/धर्मशाला,राहुल। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ उनका भावनात्मक रिश्ता है और यह प्रदेश उन्हें अपने घर जैसा लगता है। दिल्ली की प्रदूषित आबोहवा के बीच धर्मशाला पहुंचकर उन्हें शुद्ध हवा में सांस लेने का अवसर मिला है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह...

दीक्षांत के मंच से सुक्खू का बड़ा ऐलान, सरकारी स्कूलों के प्रवेश फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला।मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जीवनभर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना है। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत है। युवा अपनी शिक्षा और प्रतिभा का...

मलाणा में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान जलकर राख, 13 कमरे हुए खाक, लाखों का नुकसान

Summer express/कुल्लू-:ऐतिहासिक मलाणा गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड से एक परिवार की वर्षों की मेहनत पलभर में राख हो गई। रात करीब 12 बजे दिले राम के तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले...

देव जुन्गा के 22 टीका देवस्थल में उमड़ा आस्था का सैलाब,रातभर गूंजती रहीं पहाड़ी नाटियां

Summer express/शिमला (जुन्गा)। जुन्गा तहसील के ठूंड स्थित देव जुन्गा के ऐतिहासिक 22 टीका देवस्थल में देवोत्थान पर्व (देवठण) पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने देव जुन्गा के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवठण के उपलक्ष्य में बीती रात पारंपरिक देव जागरण...

सिरसा नगर परिषद UCS घोटाले पर CM नायब सैनी का बड़ा एक्शन, JE बर्खास्त करने के आदेश

Summer express/सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में नगर परिषद से जुड़े UCS मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पंचायत भवन में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.